खेल विश्वविद्यालयों को एक मंच पर लाने की तैयारी, मांडविया ने संसाधन साझा करने पर दिया जोर
खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने देश भर के 13 खेल विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए उनसे खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के विकास के लिए अपने संसाधनों को एकीकृत करने का आग्रह किया।

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने देश भर के 13 खेल विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए उनसे खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के विकास के लिए अपने संसाधनों को एकीकृत करने का आग्रह किया।
खेल मंत्रालय की विज्ञप्ति के मुताबिक मांडविया ने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य खेल विश्वविद्यालयों को संपूर्ण खेल पारिस्थितिकी तंत्र का केंद्र बनाना है, जहां खिलाड़ी, प्रशिक्षक, प्रशिक्षण, अनुसंधान, प्रतियोगिताएं और विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा सभी एक साथ विकसित किए जा सके।’’
मांडविया ने सभी विश्वविद्यालयों को कुछ विशिष्ट खेलों में विशेषज्ञता हासिल करने के लिए कहा और साथ ही अपने अनुभव साझा करने की भी बात बोली।
उन्होंने कहा, ‘‘हम अब अलग-थलग रहकर काम नहीं करेंगे। अपने प्रयासों, संसाधनों और विशेषज्ञता को एकीकृत करके हम एक मजबूत, सहयोगी राष्ट्रीय खेल पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करेंगे।’’
इस बैठक में खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे, खेल सचिव हरि रंजन राव और 13 खेल विश्वविद्यालयों के कुलपति और प्रतिनिधि उपस्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
