द इंडियन व्यू

शारीरिक परेशानी भी नहीं रोक सकी अल्कारेज की रफ्तार, मेदवेदेव को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

कार्लोस अल्कारेज ने शारीरिक परेशानी के बावजूद बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए एटीपी फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट में डेनियल मेदवेदेव को 6-2, 6-4 से हराया। इस दौरान उन्हें चिकित्सा सहायता भी लेनी पड़ी और बाईं जांघ पर पट्टी बंधवानी पड़ी।

Prakhar
November 19, 2026
1 min read
शारीरिक परेशानी भी नहीं रोक सकी अल्कारेज की रफ्तार, मेदवेदेव को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

कार्लोस अल्कारेज ने शारीरिक परेशानी के बावजूद बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए एटीपी फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट में डेनियल मेदवेदेव को 6-2, 6-4 से हराया। इस दौरान उन्हें चिकित्सा सहायता भी लेनी पड़ी और बाईं जांघ पर पट्टी बंधवानी पड़ी।

सात बार के ग्रैंडस्लैम विजेता अल्कारेज ने लगातार 11वीं जीत दर्ज की। वह विएना और पेरिस में खिताब जीतने के बाद लगातार तीसरा इंडोर खिताब हासिल करने की कोशिश में जुटे हैं।

अल्कारेज ने लगातार दूसरे साल आठ खिलाड़ियों के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह भी पक्की कर ली। फ्रांसेस टियाफो ने दूसरे ग्रुप मुकाबले में घरेलू खिलाड़ी फ्लावियो कोबोली को 7-6, 6-0 से हराकर उनकी राह आसान की।

शीर्ष पांच खिलाड़ियों के खिलाफ इस साल छह मुकाबलों में अल्कारेज की यह पांचवीं जीत है। उन्हें एकमात्र हार मोंटे कार्लो मास्टर्स के फाइनल में यानिक सिनर के खिलाफ मिली थी। दूसरे सेट की शुरुआत में अल्कारेज को चिकित्सा सहायता लेनी पड़ी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।