द इंडियन व्यू

10 हजार डॉलर दो, तभी खेलेंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी! पीसीबी की नई शर्त से मचा बवाल

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पैसा कमाने का एक अलग पैंतरा निकाला है। खिलाड़ियों को बाहरी लीगों में खेलने के लिए एनओसी देने के एवज में पीसीबी ने आयोजकों से मोटा पैसा वसूलना शुरू कर दिया है।

Prakhar
November 5, 2026
3 min read
10 हजार डॉलर दो, तभी खेलेंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी! पीसीबी की नई शर्त से मचा बवाल

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पैसा कमाने का एक अलग पैंतरा निकाला है। खिलाड़ियों को बाहरी लीगों में खेलने के लिए एनओसी देने के एवज में पीसीबी ने आयोजकों से मोटा पैसा वसूलना शुरू कर दिया है।

हाल ही में नेपाल प्रीमियर लीग से जुड़ा मामला सामने आया था, जहां पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आयोजकों से खिलाड़ियों को एनओसी यानी नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट देने के लिए 25-25 हजार यूएस डॉलर की मांग की थी।

अब ऐसा ही कुछ अबू धाबी टी10 लीग के लिए पीसीबी ने किया है, जहां 10-10 हजार यूएस डॉलर की मांग आयोजकों से खिलाड़ियों को एनओसी प्रदान करने के लिए की है।

आखिरी समय पर पाकिस्तान ने ऐसा किया है। इस वजह से आयोजकों को या तो इस कीमत को चुकाना होगा या फिर रिप्लेसमेंट के बारे में सोचना होगा। पीसीबी ने अपने खिलाड़ियों को एनओसी ब्लॉक कर दी है।

रिपोर्ट की मानें तो अबू धाबी टी-10 मैनेजमेंट ने 30 सितंबर को लीग के प्लेयर्स ड्राफ्ट के तुरंत बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए एनओसी के लिए एप्लीकेशन दी थी।

अधिकारियों के मुताबिक, पीसीबी ने इस हफ्ते की शुरुआत में ही 10000 यूएस डॉलर (करीब साढञे 9 लाख रुपये) की मांग बताई, जो 7 नवंबर को टूर्नामेंट शुरू होने से कुछ दिन पहले की बात है।

प्लेयर्स ड्राफ्ट में छह में से पांच टीमों ने पाकिस्तान के कुल 16 क्रिकेटरों को चुना है। कुछ खिलाड़ी अपनी सैलरी से पीसीबी को फीस देने की योजना बना रहे थे, लेकिन उनके टीम मालिकों ने एक्स्ट्रा USD $10,000 देने से मना कर दिया।

बीच का रास्ता निकालने की कोशिशों के बावजूद, टीमें अब रिप्लेसमेंट खिलाड़ियों की तलाश कर रही हैं। पाकिस्तान बिना फीस के अपने खिलाड़ियों को एनओसी देने के लिए तैयार नहीं है। टीमें भी अतिरिक्त 10 हजार डॉलर खिलाड़ियों के लिए खर्च नहीं करना चाहती हैं।

पीसीबी ने पिछले महीने नेपाल प्रीमियर लीग में खेलने के लिए खिलाड़ियों को एनओसी नहीं दी थी। इस टी20 लीग के लिए पीसीबी ने एनपीएल के आयोजकों से 25-25 हजार यूएस डॉलर (करीब 24 लाख रुपये) की मांग एक-एक खिलाड़ी को एनओसी देने के एवज में की थी।

इनमें से सिर्फ दो ही खिलाड़ियों को एनओसी मिली, जो इस समय नेपाल लीग में खेल रहे हैं। हुसैन तलत और जहांदाद खान के लिए शायद उनकी टीमों ने पीसीबी को फीस दी है।

आपको बता दें, हाल के सालों में पीसीबी की फ्रेंचाइजी लीग में हिस्सा लेने के लिए एनओसी जारी करने के बदले में फीस मांगने की ऑन-ऑफ पॉलिसी रही है। यह पहली बार तब सामने आया था, जब आईएलटी20 का लॉन्च हुआ था।

बोर्ड ने ऐसा इसलिए किया था, क्योंकि पीसीबी को लगता था कि खिलाड़ियों की आपसी उपलब्धता का अरेंजमेंट खास तौर पर अच्छा नहीं है।

पीसीबी इस बात का फायदा उठा रहा है कि नेपाल और यूएई के खिलाड़ियों की मांग पीएसएल में नहीं है। ऐसे में उनसे एक मोटी फीस वसूली जा सकती है, क्योंकि यही काम सामने वाला बोर्ड भी पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने वाले खिलाड़ियों को एनओसी देने के एवज में कर सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।