द इंडियन व्यू

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम को मिला नया कोच, शेन डिट्ज संभालेंगे जिम्मेदारी

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन डिट्ज को पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के हेड कोच के रूप में नियुक्त किया है। शेन डिट्ज वेस्टइंडीज के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज से कार्यभार संभालेंगे।

Prakhar
November 17, 2026
2 min read
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम को मिला नया कोच, शेन डिट्ज संभालेंगे जिम्मेदारी

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन डिट्ज को पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के हेड कोच के रूप में नियुक्त किया है। शेन डिट्ज वेस्टइंडीज के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज से कार्यभार संभालेंगे।

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम का हेड कोच नियुक्त किए जाने के बाद शेन डिट्ज ने कहा, "पाकिस्तान महिला टीम का हेड कोच बनकर मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

पाकिस्तान क्रिकेट का इतिहास बहुत शानदार रहा है और मुझे याद है कि जब मैं एक युवा खिलाड़ी था, तो 1992 में ऑस्ट्रेलिया में इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल में उन्हें चीयर करता था, जो पाकिस्तान क्रिकेट के लिए एक बड़ी उपलब्धि थी।"

पीसीबी की तरफ से जारी एक बयान में उन्होंने कहा, "2028 में हम टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी करेंगे। हमारा मकसद समर्थकों को घरेलू मैदान पर चीयर करने का मौका देना है। वर्ल्ड कप में कॉम्पिटिटिव बने रहने के लिए हमें बहुत काम करना है और हम सभी को खिलाड़ियों और स्टाफ के तौर पर वर्ल्ड-क्लास परफॉर्मेंस देने के लिए विकसित होना होगा।"

उन्होंने कहा, "मैं पहले तीन बार पाकिस्तान का दौरा कर चुका हूं। यहां क्रिकेट के लिए प्यार और जुनून लोगों को अपनी ओर खींचता है। मैं टीम के साथ काम करने के लिए वहां जाने का इंतजार नहीं कर सकता।"

51 साल के शेन डिट्ज के पास कोचिंग का लंबा अनुभव है। वह हाल में वेस्टइंडीज महिला टीम के हेड कोच के तौर पर काम कर रहे थे। उनकी कोचिंग में वेस्टइंडीज 2024 और 2026 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची थी।

इसके पहले डिट्ज बांग्लादेश और नीदरलैंड्स की महिला नेशनल टीमों के साथ काम कर चुके हैं। 2008 से 2013 तक न्यूजीलैंड में क्रिकेट वेलिंगटन के साथ हाई-परफॉर्मेंस कोच के तौर पर भी वह काम कर चुके हैं।

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम से आईसीसी और एसीसी टूर्नामेंटों में बेहतर प्रदर्शन करवाना शेन डिट्ज के लिए एक बड़ी चुनौती होने वाली है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।