द इंडियन व्यू

श्रीलंका पर पाकिस्तान ने कसा शिकंजा, निर्णायक टेस्ट में जीत की दहलीज पर

पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में जारी टेस्ट सीरीज के दूसरे और निर्णायक मुकाबले में अपनी मजबूत पकड़ बनाई।

Prakhar
November 19, 2026
3 min read
श्रीलंका पर पाकिस्तान ने कसा शिकंजा, निर्णायक टेस्ट में जीत की दहलीज पर

पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में जारी टेस्ट सीरीज के दूसरे और निर्णायक मुकाबले में अपनी मजबूत पकड़ बनाई।

पहली पारी के आधार पर 227 रन विशाल बढ़त हासिल करने के बाद पाकिस्तान ने तीसरे दिन की समाप्ति तक मेहमान टीम की दूसरी पारी में 9 विकेट झटक लिए हैं। यहां से श्रीलंका के पास महज 82 रन की बढ़त है।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम पाकिस्तानी गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बेबस दिखी। मेहमान टीम की पहली पारी महज 35.3 ओवर में 98 रन पर सिमट गई। इसके साथ ही श्रीलंका ने रावलपिंडी में टेस्ट क्रिकेट की किसी एक टेस्ट पारी में सबसे कम स्कोर का 'अनचाहा रिकॉर्ड' अपने नाम कर लिया।

श्रीलंका की शुरुआत काफी खराब रही। महज 6 रन पर पसिंदु सोरियाबंदरा (2) पवेलियन लौट गए। इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और टीम ने 36 रन तक अपने 5 बल्लेबाज गंवा दिए।

मुश्किल घड़ी में कुसल मेंडिस और सोनल दिनुषा ने छठे विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी करते हुए पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों ने स्कोर 85 रन तक पहुंचाया, लेकिन इस साझेदारी के टूटते ही श्रीलंका की पारी ज्यादा देर नहीं टिक सकी। इसके बाद टीम के खाते में सिर्फ 13 रन जुड़ सके।

पाकिस्तान से मोहम्मद अब्बास, रजाउल्लाह और आमेर जमाल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट हासिल किए। वहीं, साकिब खान को एक विकेट मिला।

श्रीलंका के 98 रन के जवाब में पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 325 रन का स्कोर खड़ा किया। इस तरह मेजबान टीम को पहली पारी के आधार पर 227 रन की अहम बढ़त मिली। पाकिस्तान से अजान ओवैस (47) और तैय्यब आरिफ (46) ने पहले विकेट के लिए 80 रन जोड़कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।

हालांकि, शुरुआती साझेदारी टूटने के बाद पाकिस्तान की पारी लड़खड़ा गई और 121 रन तक उसके 4 विकेट गिर गए। इसके बाद सऊद शकील (24) और साकिब खान (37) ने पांचवें विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी करते हुए स्कोर 178 तक पहुंचाया।

निचले क्रम में गाजी घोरी ने जिम्मेदारी संभाली और 54 रन की पारी खेलकर टीम को 300 रन के पार पहुंचाया। उन्होंने रजाउल्लाह (42) के साथ नौवें विकेट के लिए 56 रन की उपयोगी साझेदारी भी की।

श्रीलंका से लाहिरु कुमारा सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 5 विकेट अपने नाम किए। असिथा फर्नांडो को 3 सफलताएं मिलीं, जबकि मिलन प्रियानाथ रत्नायके और प्रभात जयसूर्या ने 1-1 विकेट हासिल किया।

दबाव में बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने महज 39 रन तक 3 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद पसिंदु सोरियाबंदरा ने मोर्चा संभाला। उन्होंने कामिंदु मेंडिस (16) के साथ चौथे विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी की, जिसके बाद कप्तान कुसल मेंडिस के साथ 35 रन जोड़े। पसिंदु 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

कुसल मेंडिस (53) ने सोनल दिनुषा (54) के साथ छठे विकेट के लिए 81 रनों की अहम साझेदारी कर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। इसके बाद मिलन रत्नायके ने पारी को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी संभाली।

दिन की समाप्ति तक रत्नायके 60 रन बनाकर नाबाद हैं। मेजबान टीम से आमेर जमाल सर्वाधिक 3 विकेट हासिल कर चुके हैं, जबकि मोहम्मद अब्बास और रजाउल्लाह ने 2-2 विकेट चटकाए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।