'सहवाग 2.0 नहीं, पहला आर्यवीर सहवाग बनना चाहता हूं', जूनियर सहवाग ने बताई अपनी ख्वाहिश
अंडर-19 एशिया कप 2026 में सबसे अधिक रन बनाने वाले आर्यवीर सहवाग को सहवाग 2.0 बोला जा रहा है, लेकिन पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे इस टैग को पसंद नहीं करते।

अंडर-19 एशिया कप 2026 में सबसे अधिक रन बनाने वाले आर्यवीर सहवाग को सहवाग 2.0 बोला जा रहा है, लेकिन पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे इस टैग को पसंद नहीं करते।
उनका मानना है कि वह अपना नाम बनाना चाहते हैं। वह जानते हैं कि हमेशा उनकी तुलना उनके पिता से की जाएगी, लेकिन आर्यवीर का बोलना है कि वह आर्यवीर सहवाग बनना पसंद करेंगे, न कि सहवाग 2.0।
आर्यवीर सहवाग ने 361 रन 90.25 के औसत से बनाए थे। एक शतक और 3 अर्धशतक उनके बल्ले से आए थे। भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराया था। आर्यवीर ने उस मैच में भी दमदार अर्धशतक जड़ा था।
उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, “मुझे नहीं लगता कि मैंने खुद पर ऐसा लेवल लगाया है कि मैं स्ट्रोक प्लेयर हूं या कोई अलग तरह का प्लेयर हैं। मैं बस सिचुएशन के हिसाब से खेलना चाहता हूं। मैं पहले भी यह कह चुका हूं। मैं विराट कोहला का बहुत बड़ा फैन हूं और मैं चाहता हूं कि सिचुएशन के हिसाब से खेलूं कि टीम की जरूरत क्या है उस समय।”
अंडर-19 एशिया कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने जूनियर सहवाग ने आगे कहा, "मुझे खुशी है कि मैं, आप जानते हैं, शुरू में वहां कुछ ओवर खेल सका। एशिया कप टूर्नामेंट के दौरान ओमान में वे 10-15 ओवर हमेशा एक चुनौती रहे हैं। पहले 10-15 ओवर में वहां यही होता है कि पहले गेंद थोड़ा सीम होता है। बाद में वहां टर्न भी हो रहा था। काफी अजीब तरह का विकेट था। मुझे खुशी है कि मैं विकेट पर टाइम स्पेंट कर पाया और रन बना पाया।"
आर्यवीर ने माना है कि उनकी तुलना हमेशा उनके पिता वीरेंद्र सहवाग से की जाएगी। उन्होंने कहा, "मैंने इस बात को बहुत पहले ही स्वीकार कर लिया है कि करियर में हमेशा मेरी तुलना मेरे पिता से की जाएगी। यह अपरिहार्य है। मैं इसमें कुछ नहीं कर सकता।
लोग अगर समानताएं ढूंढ़ते हैं तो उनकी राय है। ये उनका प्यार है मेरे पिता को लेकर, लेकिन मैं यहां सहवाग 2.0 नहीं, बल्कि मैं यहां आर्यवीर सहवाग हूं। मैं पहला आर्यवीर सहवाग बनना पसंद करूंगा, दूसरा सहवाग नहीं।"
आपको याद होगा, जब आर्यवीर सहवाग दिल्ली प्रीमियर लीग में खेल रहे थे तो उन्होंने एक शॉट खेला था, जो अक्सर वीरेंद्र सहवाग खेलते थे। उसी समय से उनकी और सहवाग की बल्लेबाजी में तुलना की जा रही है। वैसे भी हर एक क्रिकेटर के बेटे की तुलना उसके पिता से ही की जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
