द इंडियन व्यू

सैंटनर के बाहर होने से न्यूजीलैंड को झटका, फॉक्सक्रॉफ्ट टेस्ट टीम में शामिल

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर दाहिने हाथ में फ्रैक्चर के कारण भारत के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह ऑलराउंडर डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।

Prakhar
November 17, 2026
2 min read
सैंटनर के बाहर होने से न्यूजीलैंड को झटका, फॉक्सक्रॉफ्ट टेस्ट टीम में शामिल

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर दाहिने हाथ में फ्रैक्चर के कारण भारत के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह ऑलराउंडर डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।

न्यूजीलैंड की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान सैंटनर को रविवार (15 नवंबर) को माउंट माउंगानुई में भारत के खिलाफ पांचवें वनडे मुकाबले के दौरान बल्लेबाजी करते समय दाहिने हाथ में चोट लगी थी।

भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की एक गेंद उनके दाहिने हाथ के पिछले हिस्से पर लगी थी। न्यूजीलैंड की पारी के 37वें ओवर में चोट लगने के बाद फिजियो ने मैदान पर उनका उपचार किया।

हालांकि, सैंटनर ने बल्लेबाजी जारी रखी और 24 रन बनाकर आउट हुए। बाद में कराई गई जांच में उनके हाथ में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई, जिसके कारण वह टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाएंगे।

न्यूजीलैंड क्रिकेट की ओर से जारी बयान में कहा गया, “सैंटनर की मैदान पर वापसी में लगने वाले समय को लेकर अभी आकलन किया जा रहा है। दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले चार टेस्ट मैचों के दौरे में उनकी उपलब्धता को लेकर उचित समय पर जानकारी दी जाएगी।”

सैंटनर की जगह डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। फॉक्सक्रॉफ्ट भारत के खिलाफ पिछले दो वनडे मुकाबलों में भी खेले थे। उन्होंने इस साल मई में आयरलैंड के खिलाफ अपना एकमात्र टेस्ट मैच खेला था, जिसमें 98 रन बनाए थे।

फॉक्सक्रॉफ्ट ने भारत ए के खिलाफ अनौपचारिक टेस्ट मुकाबलों में भी शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने इन मैचों में 51, 42, 93 और नाबाद 10 रन बनाए थे। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट 19 नवंबर से वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में शुरू होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।