द इंडियन व्यू

जिस हरियाणा से शुरू हुआ सफर, वहीं बच्चों में खेल का जुनून जगाएंगे नीरज चोपड़ा

ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा यूबीएस एथलेटिक्स किड्स कप को अपने गृह राज्य हरियाणा लेकर आ रहे हैं।

Prakhar
October 23, 2026
4 min read
जिस हरियाणा से शुरू हुआ सफर, वहीं बच्चों में खेल का जुनून जगाएंगे नीरज चोपड़ा

दिल्ली एनसीआर : ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा यूबीएस एथलेटिक्स किड्स कप को अपने गृह राज्य हरियाणा लेकर आ रहे हैं।

ओलंपिक चैंपियन सोनीपत में बच्चों के साथ मनाएंगे जश्न, कार्यक्रम का विस्तार दिल्ली एनसीआर तक

24 अक्टूबर को वे राई (सोनीपत) स्थित स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा में 350 से अधिक बच्चों के साथ शामिल होकर इस क्षेत्र के पहले सिटी फाइनल का जश्न मनाएँगे। इस पहल के विस्तार में यह एक और अहम पड़ाव है, क्योंकि हरियाणा और दिल्ली एनसीआर अब कार्यक्रम का स्थायी हिस्सा बनने जा रहे हैं।

दो वर्ष तक एंबेसडर रहने के बाद नीरज इस साल की शुरुआत में इस पहल को चलाने वाली कंपनी एसडी स्पोर्ट्स इंडिया के सह-मालिक बन गए। यह कदम देश भर के बच्चों के लिए खेल के अवसर उपलब्ध कराने की उनकी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

“हरियाणा मेरे लिए हमेशा खास रहेगा, क्योंकि खेल में मेरे सफ़र की शुरुआत यहीं से हुई,” नीरज चोपड़ा कहते हैं। “मेरा मानना है कि हर बच्चा, चाहे वह कहीं से भी आता हो, खेलने, अपनी क्षमता पहचानने और बड़े सपने देखने के अवसर का हकदार है।

यूबीएस एथलेटिक्स किड्स कप के माध्यम से हम यह अवसर ज़्यादा से ज़्यादा बच्चों तक पहुँचाना, अगली पीढ़ी को प्रेरित करना और भारत में खेल की एक मज़बूत संस्कृति खड़ी करना चाहते हैं।

जितने ज़्यादा बच्चे खेलेंगे, भविष्य के उन चैंपियनों को खोज पाने की हमारी संभावना उतनी ही बढ़ेगी, जो आगे चलकर सबसे बड़े मंचों पर देश का प्रतिनिधित्व कर सकें। मुझे बेहद खुशी है कि यह सफ़र मेरे गृह राज्य में जड़ें जमा रहा है।”

कार्यक्रम के एक नए क्षेत्र में कदम रखने के साथ, यूबीएस का ध्यान खेलों तक पहुँच से बच्चों को मिलने वाले दीर्घकालिक लाभ पर केंद्रित है।

“नीरज का यूबीएस एथलेटिक्स किड्स कप के एंबेसडर से सह-मालिक बनने तक का सफ़र इस अगले अध्याय को और भी खास बना देता है,” यूबीएस इंडिया सर्विस कंपनी के हेड समीर चोठानी कहते हैं।

“यूबीएस की प्रतिबद्धता हमेशा से यही रही है कि खेलों में अधिक से अधिक भागीदारी को प्रोत्साहन मिले और शारीरिक गतिविधि बच्चों के जीवन का अभिन्न हिस्सा बने। खेल आत्मविश्वास, अनुशासन और स्वस्थ आदतें विकसित करता है, साथ ही सक्रिय जीवनशैली के प्रति ऐसा लगाव भी जगाता है, जो जीवन भर बना रह सकता है।

जैसे-जैसे यूबीएस एथलेटिक्स किड्स कप नए समुदायों तक पहुँच रहा है, हमें खुशी है कि हम भारत भर के और अधिक बच्चों को इन अनुभवों का लाभ दिलाने के अवसर बनाने में सहयोग कर पा रहे हैं।”

क्षेत्र भर में हुई स्कूल-स्तरीय प्रतियोगिताओं के बाद सिटी फाइनल में 350 से अधिक बच्चे एक मंच पर जुटेंगे। नीरज इन युवा प्रतिभागियों से मुलाकात करेंगे और विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगे, तथा उनकी भागीदारी और उपलब्धियों का जश्न मनाएँगे।

“इस पहल को हमारे साथ अपने गृह राज्य ले आना हम सभी के लिए एक खास पल है,” यूबीएस एथलेटिक्स किड्स कप के सह-संस्थापक और एसडी स्पोर्ट्स इंडिया के सह-मालिक डैनियल शेंकर कहते हैं।

“लेकिन सबसे ज़रूरी बात यह है कि इस आयोजन के बाद क्या होता है। हम चाहते हैं कि पूरे हरियाणा और दिल्ली एनसीआर के बच्चों को नियमित रूप से एथलेटिक्स का आनंद लेने, अपनी क्षमता पहचानने और खेल के ज़रिए आगे बढ़ने के अवसर मिलते रहें। हरियाणा अब हमेशा के लिए हमारे साथ है।”

सीज़न 3 में अभी से 2,50,000 बच्चे ले रहे हैं हिस्सा

यूबीएस एथलेटिक्स किड्स कप का सफ़र लगातार आगे बढ़ रहा है। इस सीज़न में इसके कार्यक्रम वाले शहरों में अभी से 2,50,000 बच्चे हिस्सा ले रहे हैं। वर्ष 2023 में मुंबई से शुरू हुई यह पहल पुणे, हैदराबाद, चेन्नई और अहमदाबाद तक पहुँच चुकी है, और अब हरियाणा तथा दिल्ली एनसीआर भी इसके बढ़ते नेटवर्क का हिस्सा बन रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।