द इंडियन व्यू

लक्ष्य सेन ने खत्म किया खिताबी सूखा, दूसरी बार जीता हाइलो ओपन का खिताब

आखिरकार भारतीय बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने इस सीजन अपने खिताबी सूखे को खत्म कर दिया। वर्ल्ड रैंकिंग में 14वें नंबर पर काबिज लक्ष्य ने हाइलो ओपन के फाइनल में इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी को सीधे गेम में हराकर खिताब अपने नाम किया।

Prakhar
November 1, 2026
2 min read
लक्ष्य सेन ने खत्म किया खिताबी सूखा, दूसरी बार जीता हाइलो ओपन का खिताब

आखिरकार भारतीय बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने इस सीजन अपने खिताबी सूखे को खत्म कर दिया। वर्ल्ड रैंकिंग में 14वें नंबर पर काबिज लक्ष्य ने हाइलो ओपन के फाइनल में इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी को सीधे गेम में हराकर खिताब अपने नाम किया।

लक्ष्य रविवार को खेले गए मुकाबले में क्रिस्टी को 21-17, 21-10 से शिकस्त दी। यह उनके करियर का सातवां खिताब है। यही नहीं, लक्ष्य सेन दूसरा हाइलो ओपन खिताब है और ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय हैं।

लक्ष्य के लिए यह जीत इसलिए भी खास है, क्योंकि इस सीजन टूर पर उनका प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा था। ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के बाद उन्हें आठ बार पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा था।

ऐसे में हाइलो ओपन का खिताब जीतना उनके लिए बड़ी राहत लेकर आया है। फाइनल में लक्ष्य ने शुरुआत से ही अच्छा खेल दिखाया, हालांकि पहले गेम में एक समय उनकी लय थोड़ी बिगड़ी। वह 18-10 की बढ़त बनाने के बाद कुछ ढीले पड़े और क्रिस्टी ने लगातार अंक हासिल करते हुए स्कोर 17-18 कर दिया। लेकिन लक्ष्य ने समय रहते वापसी की और पहला गेम 21-17 से जीत लिया।

दूसरे गेम में भारतीय खिलाड़ी ने कोई ढिलाई नहीं बरती। उन्होंने अपने तेज स्मैश, नेट पर शानदार मूवमेंट और सटीक शॉट्स के दम पर क्रिस्टी को दबाव में रखा। विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर मौजूद इंडोनेशियाई खिलाड़ी पूरे मुकाबले में अपनी लय हासिल करने के लिए संघर्ष करता नजर आया। लक्ष्य ने दूसरा गेम 21-10 से जीतकर खिताब पर कब्जा जमा लिया।

सेमीफाइनल में लक्ष्य ने फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। हाइलो ओपन में यह उनकी दूसरी खिताबी जीत है। इससे पहले उन्होंने 2021 में भी इस टूर्नामेंट का खिताब जीता था।

लक्ष्य ने अपना पिछला खिताब पिछले सीजन ऑस्ट्रेलियन ओपन में जीता था। अब इस जीत के साथ उन्होंने लंबे समय से चले आ रहे खिताबी इंतजार को खत्म कर दिया है।

ये भी पढ़े : पीवी सिंधु ने फिर लहराया परचम, हाइलो ओपन के खिताब पर जमाया कब्जा


इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।