द इंडियन व्यू

जडेजा और सिराज को बाहर रखने के फैसले पर कोटक ने बताई टीम इंडिया की रणनीति

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेले जा रहे पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने का फैसला चर्चा का विषय है।

Prakhar
November 19, 2026
3 min read
जडेजा और सिराज को बाहर रखने के फैसले पर कोटक ने बताई टीम इंडिया की रणनीति

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेले जा रहे पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने का फैसला चर्चा का विषय है।

टीम इंडिया के इस फैसले पर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक ने टीम मैनेजमेंट का बचाव करते हुए साफ किया है कि परिस्थितियों को देखते हुए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी संयोजन चुना गया था।

पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोटक ने सिराज को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं करने के फैसले को सही ठहराया। उन्होंने कहा, "मुझे निजी तौर पर नहीं लगता कि सिराज को बाहर रखने का फैसला गलत था। चुना गया कॉम्बिनेशन बेसिन रिजर्व की कंडीशन के लिए सबसे सही माना गया था।"

कोटक ने सिराज की काबिलियत पर पूरा भरोसा जताते हुए उन्हें वर्ल्ड-क्लास गेंदबाज बताया। साथ ही उन्होंने टीम में किसी तरह की अंदरूनी समस्या या सिराज को लेकर किसी नाराजगी की बात से भी इनकार किया।

उन्होंने बोला, "मुझे कुछ भी गलत नहीं दिख रहा है। टीम मैनेजमेंट को यही अच्छी प्लेइंग इलेवन लगी और वही खेली। श्रीलंका में हालात अलग थे और सिराज वहां दोनों टेस्ट खेले। किसी के साथ कुछ भी गलत नहीं है। यह बिल्कुल ठीक है।"

कोटक के मुताबिक, बेसिन रिजर्व की पिच पर घास होने के कारण भारतीय टीम ने ऐसे गेंदबाजों को प्राथमिकता दी, जो तेज गेंदबाजी के साथ सीम मूवमेंट और स्विंग हासिल कर सकें। खासकर मैच के शुरुआती चरण में पिच से मिलने वाली मदद को ध्यान में रखते हुए यह संयोजन तैयार किया गया था।

सिराज के अलावा भारत ने अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को भी अंतिम एकादश में जगह नहीं दी। उनकी अनुपस्थिति में वाशिंगटन सुंदर को एकमात्र विशेषज्ञ स्पिनर के तौर पर चुना गया।

कोटक ने इस फैसले की वजह बताते हुए कहा कि न्यूजीलैंड के शीर्ष क्रम में चार बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। ऐसे में ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर टीम के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकते थे।

मुकाबले की बात करें तो भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत में इस फैसले को सही साबित करते हुए न्यूजीलैंड के पांच विकेट महज 70 रन पर गिरा दिए थे। ऐसा लग रहा था कि मेजबान टीम बड़ा स्कोर बनाने से पहले ही मुश्किल में फंस जाएगी।

हालांकि, इसके बाद हेनरी निकोलस और ग्लेन फिलिप्स ने भारतीय गेंदबाजों को कोई और सफलता हासिल नहीं करने दी। दोनों बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए छठे विकेट के लिए अब तक 173 रन की अटूट साझेदारी कर ली है।

पहले दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने पांच विकेट के नुकसान पर 243 रन बना लिए थे। निकोलस 113 रन और फिलिप्स 94 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।