द इंडियन व्यू

टीम की जरूरत के हिसाब से हर भूमिका निभाने में माहिर हैं केएल राहुल: कोटक

टीम इंडिया के सहायक कोच सितांशु कोटक ने टीम की जरूरतों के अनुसार खुद को ढालने की लोकेश राहुल की क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि यह अनुभवी बल्लेबाज टीम के लिए बेहद अहम है और चुनौतीपूर्ण पिचों पर अपनी बहुमुखी प्रतिभा साबित कर चुका है।

Prakhar
November 9, 2026
2 min read
टीम की जरूरत के हिसाब से हर भूमिका निभाने में माहिर हैं केएल राहुल: कोटक

टीम इंडिया के सहायक कोच सितांशु कोटक ने टीम की जरूरतों के अनुसार खुद को ढालने की लोकेश राहुल की क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि यह अनुभवी बल्लेबाज टीम के लिए बेहद अहम है और चुनौतीपूर्ण पिचों पर अपनी बहुमुखी प्रतिभा साबित कर चुका है।

राहुल टेस्ट में सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाने में सक्षम हैं जबकि वनडे में मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हैं और पारी के अंतिम ओवरों में तेजी से रन बनाने की जिम्मेदारी भी बखूबी निभा सकते हैं। 50 ओवर के क्रिकेट में वह बहुत कम मौकों पर नाकाम रहे हैं और कोटक का ध्यान भी इस ओर गया है।

कोटक ने मंगलवार को यहां सेडन पार्क में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘मुझे लगता है कि लोकेश राहुल का सबसे बड़ा फायदा यह है कि वह लाल गेंद के क्रिकेट में पारी का आगाज कर सकते हैं और सफेद गेंद के क्रिकेट में मध्यक्रम में बल्लेबाजी कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर वह आखिरी पांच ओवर में भी तेजी से रन बना सकते हैं। वहां भी उनका रिकॉर्ड काफी अच्छा है। वह टीम की जरूरतों के अनुसार खेलते हैं।’’

कोटक ने राहुल के प्रदर्शन में निरंतरता और मौका मिलने पर उपयोगी योगदान देने की क्षमता की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि राहुल ने शायद ही कभी टीम को निराश किया है।

वेलिंगटन में दूसरे वनडे के दौरान मुश्किल पिच पर राहुल की नाबाद 26 रन की पारी ने एक बार फिर ऐसे बहुमुखी बल्लेबाज के रूप में उनकी अहमियत साबित की जो परिस्थितियों की मांग के अनुसार अपना खेल बदल सकता है।

कोटक ने कहा, ‘‘जब से मैं टीम के साथ जुड़ा हूं मुझे ऐसे ज्यादा मैच याद नहीं आते जिनमें राहुल को बल्लेबाजी का मौका मिला हो और उन्होंने योगदान नहीं दिया हो। उन्होंने कुछ अविश्वसनीय पारियां खेली हैं और वह कभी दबाव में नजर नहीं आते।’’

मुश्किल परिस्थितियों में राहुल के असाधारण धैर्य पर सहायक कोच ने कहा कि क्रीज पर उनका शांत स्वभाव उनकी सबसे बड़ी खूबियों में से एक है।

कोटक ने कहा, ‘‘अगर आप ध्यान दें तो मैंने राहुल को कभी दबाव में नहीं देखा। वह हमेशा काफी स्थिर नजर आते हैं। ज्यादातर मौकों पर, बल्कि लगभग हर बार, उन्होंने टीम को निराश नहीं किया है।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

केवम होज के शतक पर तौहीद का रिकॉर्ड भारी, ड्रॉ के साथ वेस्टइंडीज ने जीती सीरीज

वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला सोमवार को ड्रॉ पर समाप्त हुआ। हालांकि, पहले टेस्ट में आठ विकेट से मिली जीत के दम पर वेस्टइंडीज ने सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली।

भारत-न्यूजीलैंड के खेल संबंधों के 100 साल पूरे, संजय की कप्तानी में दौरे पर जाएगी हॉकी टीम

हॉकी इंडिया ने न्यूजीलैंड के आगामी दौरे के लिए सोमवार को 20 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम का ऐलान कर दिया है।

वनडे सीरीज के बीच दो धड़ों में बंटेगा टीम इंडिया का कोचिंग स्टाफ, जानें क्या है वजह

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला, कल, मंगलवार, 10 नवंबर को हैमिल्टन में खेला जाएगा।

रोहित की फॉर्म पर सवाल, न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज जीतने उतरेगा भारत

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की फॉर्म पर सवाल उठ रहे हैं लेकिन भारत मंगलवार को यहां तीसरे एकदिवसीय में चोटों से जूझ रही न्यूजीलैंड टीम को हराकर पांच मैच की शृंखला में विजयी बढ़त हासिल करने के इरादे से उतरेगा।