द इंडियन व्यू

पंजाबी रंग में रंगे जापानी हॉकी खिलाड़ी, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए मोहाली पहुंचे

जापान की 18 सदस्यीय पुरुष फील्ड हॉकी टीम 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जालंधर और मोहाली में

Prakhar
October 23, 2026
2 min read
पंजाबी रंग में रंगे जापानी हॉकी खिलाड़ी, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए मोहाली पहुंचे

जापान की 18 सदस्यीय पुरुष फील्ड हॉकी टीम 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जालंधर और मोहाली में होने वाली एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मोहाली पहुंची। जापान की हॉकी टीम का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया।

खेल विभाग के अधिकारियों ने भांगड़ा, पारंपरिक मालाओं और पंजाबी मेहमाननवाजी के साथ खिलाड़ियों का शानदार स्वागत किया। खिलाड़ी अपने शानदार स्वागत से खुश थे। उन्होंने मेजबानों को धन्यवाद दिया और हॉकी के महान खिलाड़ियों की धरती पंजाब में खेलने को लेकर उत्साह दिखाया।

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत आई जापान की हॉकी टीम में यामाडा शोटा, तनाका सेरेन, वतनबे जुन, मात्सुमोतो काजुमासा, नागाई युमा, यामाशिता मनाबू, फुजीशिमा रायकी (कप्तान), नागायोशी केन, सैतो हिरो, काशिवागी रेन, तनाका त्सुबासा, ऊका रयोमा, कवामुरा युसुके, कुरोदा किशो (गोलकीपर), यामानाका मोटोया, ओचियाई हारुकी, कितागावा ताकुमी (गोलकीपर) और फुकुदा केंटारो शामिल हैं।

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पहली बार पंजाब में हो रही है। पंजाब की धरती पहली बार किसी इंटरनेशनल हॉकी टूर्नामेंट की गवाह बन रही है। इसके लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपनी तरफ से काफी प्रयास किया है।

पंजाब सरकार ने हिस्सा लेने वाली सभी टीमों को एक इंटरनेशनल स्पोर्टिंग इवेंट के हिसाब से वर्ल्ड-क्लास सुविधाएं, सुरक्षा और मेहमाननवाजी का भरोसा दिया है। चैंपियनशिप के दौरान टीमों के आराम से रहने, प्रैक्टिस सेशन और यात्रा के लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं।

जापान और मेजबान भारत के अलावा, दक्षिण कोरिया, चीन, मलेशिया और बांग्लादेश की टीमें भी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही है, इसके चलते हॉकी का ये टूर्नामेंट बेहद रोमांचक होने वाला है।

टूर्नामेंट 27 अक्टूबर को जालंधर के ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में शुरू होगा। फाइनल 5 नवंबर को मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।