द इंडियन व्यू

भारत ने गुआम को 12-0 से रौंदा, वाहेंगबाम और गंगटे की हैट्रिक

भारतीय टीम ने राज सिंह वाहेंगबाम और डल्लालमुआन गंगटे की हैट्रिक से शनिवार को एएफसी अंडर-17 एशियाई कप क्वालीफायर के ग्रुप मुकाबले में गुआम को 12-0 से करारी शिकस्त दी।

Prakhar
November 14, 2026
2 min read
भारत ने गुआम को 12-0 से रौंदा, वाहेंगबाम और गंगटे की हैट्रिक

भारतीय टीम ने राज सिंह वाहेंगबाम और डल्लालमुआन गंगटे की हैट्रिक से शनिवार को एएफसी अंडर-17 एशियाई कप क्वालीफायर के ग्रुप मुकाबले में गुआम को 12-0 से करारी शिकस्त दी।

यह भारत की टूर्नामेंट में दूसरी जीत है। ग्रुप ई के इस मुकाबले में वाहेंगबाम ने चार गोल दागे। उन्होंने 55वें, 73वें, 83वें और 84वें मिनट में गोल किए। वहीं, गंगटे ने 13वें, 27वें और 32वें मिनट में गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की।

भारत के लिए अन्य गोल लियो थोंगबाम (पांचवां मिनट), ऋषिकेश मानवथी (20वां मिनट), डेविड मंगांग इरोम (53वां मिनट), फेलिक्स मीतई सैखोम (56वां मिनट) और रिस्टिक मैती (87वां मिनट) ने किए।

लियो थोंगबाम ने पांचवें मिनट में गोल कर भारत को शुरुआती बढ़त दिलाई। इसके बाद कप्तान गंगटे ने लगातार तीन गोल दागकर अपनी हैट्रिक पूरी की। उन्हें हाफ टाइम के समय आराम दिया गया।

ऋषिकेश मानवथी ने भी एक गोल किया जिससे भारतीय टीम ने मध्यांतर तक 5-0 की मजबूत बढ़त बनाई। दूसरे हाफ में मेहराजुद्दीन वाडू की टीम ने आक्रामक खेल जारी रखा और सात और गोल दागकर गुआम की मुश्किलें बढ़ा दीं। इस दौरान राज सिंह वाहेंगबाम, डेविड मंगांग इरोम, फेलिक्स मीतई सैखोम और रिस्टिक मैती ने गोल किए।

भारतीय अंडर-17 पुरुष टीम की एएफसी क्वालीफायर में यह तीसरी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले टीम ने 1984 में मकाऊ और 2024 में ब्रुनेई दारुस्सलाम को 13-0 से हराया था। इस जीत के साथ भारत छह अंकों से बेहतर गोल अंतर के आधार पर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है।

भारत का अगला मुकाबला मंगलवार को फिलिस्तीन से होगा। फलस्तीन के भी छह अंक हैं लेकिन भारत का गोल अंतर बेहतर है। सिंगापुर के तीन अंक हैं जबकि मलेशिया और गुआम अभी तक अपना खाता नहीं खोल पाए हैं।

एएफसी अंडर-17 एशियाई कप 2027 के लिए केवल ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल करने वाली टीम ही क्वालीफाई करेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।