लक्ष्य और सहवाग की शानदार पारियों से फाइनल में पहुंचा भारत, पाकिस्तान से होगी खिताबी भिड़ंत
भारतीय टीम ने गुरुवार को अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को आठ विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। लक्ष्य रायचंदानी की अगुवाई वाली भारतीय टीम अब शनिवार को खिताबी मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी।

भारतीय टीम ने गुरुवार को अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को आठ विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। लक्ष्य रायचंदानी की अगुवाई वाली भारतीय टीम अब शनिवार को खिताबी मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी।
भारत ने तीनों विभागों में शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को पूरी तरह पछाड़ दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट पर 227 रन बनाए। उसकी ओर से नोमान सालारजई ने 78 गेंदों पर 51 और शाह फैसल रहीमी ने 72 गेंदों पर 51 रन की पारी खेली।
भारत से ईशान सूद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 43 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। भारतीय गेंदबाजों ने सटीक लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी की और अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को खुलकर रन बनाने का मौका नहीं दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआत से ही मुकाबले पर पकड़ बना ली। सलामी बल्लेबाजों के बीच 100 से अधिक रन की साझेदारी ने जीत की राह आसान कर दी। पिछले दो मुकाबलों में सस्ते में आउट होने वाले कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने शानदार वापसी करते हुए 90 गेंदों पर 93 रन बनाए।
दूसरे छोर पर आर्यवीर सहवाग ने भी अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी। पिछले मुकाबले में 160 रन की मैच जिताऊ पारी खेलने वाले सहवाग ने इस मैच में 57 गेंदों पर 51 रन बनाए।
दोनों सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद वीके विनीत ने 62 गेंदों पर नाबाद 57 रन और यशवर्धन सिंह चौहान ने 14 गेंदों पर 16 रन बनाकर भारत को जीत दिलाई। भारतीय टीम ने 36.5 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस तरह भारत ने 13.1 ओवर शेष रहते मुकाबला अपने नाम किया।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
