द इंडियन व्यू

हारिस रऊफ पर आईसीसी का एक्शन, मैच फीस का 20% जुर्माना और डिमेरिट पॉइंट

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ पर रविवार को लाहौर में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे के दौरान मैदान पर गलत व्यवहार के लिए मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया है।

Prakhar
October 28, 2026
2 min read
हारिस रऊफ पर आईसीसी का एक्शन, मैच फीस का 20% जुर्माना और डिमेरिट पॉइंट

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ पर रविवार को लाहौर में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे के दौरान मैदान पर गलत व्यवहार के लिए मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया है।

इंग्लैंड पर धीमे ओवर-रेट के कारण जुर्माना लगाया गया है। आईसीसी ने कन्फर्म किया है कि रऊफ ने प्लेयर्स और प्लेयर सपोर्ट स्टाफ के लिए अपने कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.2 का उल्लंघन किया है, जो खेल की भावना के खिलाफ व्यवहार से संबंधित है।

इस सजा में एक आधिकारिक फटकार भी शामिल है। 24 महीने के समय में तीसरी बार गलती करने के कारण उनके पांच डिमेरिट पॉइंट हो गए हैं।

यह घटना रविवार को लाहौर में पाकिस्तान की पारी के आखिर में 46वां ओवर पूरा होने के बाद हुई। नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े राउफ ने वाइड की अपील की, जिसके बाद उनकी इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स के साथ उनकी कहासुनी हो गई।

पाकिस्तान के पेसर ने बहस के दौरान अपना बल्ला उठाया और अंपायर शरफुद्दौला इब्ने शाहिद की चेतावनी के बावजूद बहस करते रहे। इसके बाद वह जैक्स की तरफ बढ़ते हुए अंपायर को धक्का दे बैठे।

इंग्लैंड पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है, क्योंकि वे निश्चित समय पर ओवर पूरा करने से तीन ओवर पीछे रह गए थे।

यह जुर्माना आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत लगाया गया है, जिसमें कहा गया है कि अगर कोई टीम न्यूनतम ओवर-रेट की जरूरत से हर ओवर कम फेंकती है, तो खिलाड़ी की मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाएगा।

रऊफ और इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक दोनों ने एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल ऑफ मैच रेफरी के जेफ क्रो द्वारा लगाए गए आरोपों और सजाओं को मान लिया। उनके इस कबूलनामे का मतलब था कि फॉर्मल सुनवाई की जरूरत नहीं थी।

ये आरोप ऑन-फील्ड अंपायर राशिद रियाज और शरफुद्दौला, थर्ड अंपायर वेन नाइट्स और फोर्थ अंपायर नासिर हुसैन ने लगाए थे। यह डिसिप्लिनरी कार्रवाई एक करीबी मुकाबले के बाद हुई, जिसमें पाकिस्तान को एक नाटकीय जीत मिली।

इंग्लैंड के दिए 242 के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने एक विकेट से जीत हासिल की। शादाब खान ने नाबाद शतक लगाकर टीम को जीत दिलाई थी। शादाब ने आखिरी विकेच के लिए रऊफ के साथ 89 रन की पार्टनरशिप की थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए शुभमन गिल ने शुरू की तैयारी

भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चार नवंबर से ईडन पार्क पर शुरू हो रही पांच मैचों की वनडे श्रृंखला से पहले यहां नेट अभ्यास किया।

हाइलो ओपन में सिंधु की शानदार शुरुआत, अश्मिता चालिहा पहले दौर में बाहर

स्टार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने हाइलो ओपन 2026 में शानदार शुरुआत करते हुए यूएई की प्रकृति भरत को सीधे गेम में हराकर महिला एकल के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत की अश्मिता चालिहा को पहले दौर में हार मिली।

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड को एक और झटका, लॉकी फर्ग्यूसन बाहर

न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के बीच एक और झटका लगा है। तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन चोट के कारण भारत के खिलाफ टी20 श्रृंखला के बाकी मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। टीम में फर्ग्यूसन की जगह मैट फिशर को शामिल किया गया है।