बेसल ओपन में जोकोविच की शानदार वापसी, एटीपी फाइनल्स की उम्मीदें मजबूत
सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने बेसल ओपन में जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।

सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने बेसल ओपन में जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
उन्होंने फ्रांस के उगो हम्बर्ट को तीन सेटों तक चले मुकाबले में हराकर एटीपी फाइनल्स के लिए क्वालीफाई करने की अपनी उम्मीदों को मजबूत किया। जोकोविच ने पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए 4-6, 6-3, 6-4 से जीत दर्ज की। वह 2011 के बाद पहली बार बेसल में खेल रहे हैं।
मुकाबले के बाद जोकोविच ने कहा कि उन्हें शुरुआत से ही हम्बर्ट के आक्रामक खेल के कारण दबाव का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा, “यह शुरुआत से ही काफी चुनौतीपूर्ण मैच था। पहले अंक से मुझे दबाव का सामना करना पड़ा। मुझे उनके आक्रामक खेल का सामना करना था, लेकिन दूसरे सेट की शुरुआत में मैं अपनी लय हासिल करने में सफल रहा।”
उन्होंने कहा, “इसके बाद मुझे उनके खेल की गति के साथ तालमेल बैठाने में थोड़ी सहजता महसूस हुई। कुल मिलाकर यह बड़ी चुनौती थी। आज के कठिन मुकाबले में मैं समाधान तलाशने में सफल रहा।”
जोकोविच ने बीजिंग में चाइना ओपन का खिताब जीतकर एटीपी फाइनल्स में रिकॉर्ड 19वीं बार जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को बढ़ाया था। इसके बाद शंघाई मास्टर्स में शुरुआती दौर में बाहर होने से उनकी राह मुश्किल हो गई।
24 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके जोकोविच एटीपी फाइनल्स के लिए क्वालीफाई करने की दौड़ में 11वें स्थान पर थे। इसके बाद उन्होंने स्विट्जरलैंड में होने वाले बेसल ओपन में वाइल्ड कार्ड से प्रवेश किया। उनका लक्ष्य ट्यूरिन में आयोजित होने वाले सत्र के अंतिम टूर्नामेंट में जगह बनाना है।
जोकोविच सात बार एटीपी फाइनल्स का खिताब जीत चुके हैं, लेकिन चोट के चलते पिछले दो संस्करणों में हिस्सा नहीं ले पाए थे। इस बार टूर्नामेंट 15 से 22 नवंबर तक होगा, जिसमें दुनिया के शीर्ष आठ खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इटली के यानिक सिनर घुटने की समस्या के चलते पहले ही टूर्नामेंट से हट चुके हैं।
बेसल ओपन में चौथी वरीयता प्राप्त जोकोविच का अगले दौर में जर्मनी के यान-लेनार्ड स्ट्रफ से सामना होगा। स्ट्रफ के खिलाफ जोकोविच का रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने अब तक जर्मन खिलाड़ी के खिलाफ सभी आठ मुकाबले जीते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
गर्दन की चोट ने बढ़ाई स्मिथ की मुश्किलें, दिसंबर तक मैदान से रहेंगे दूर
ऑस्ट्रेलिया को स्टीव स्मिथ की वापसी के लिए दिसंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज तक इंतजार करना होगा। स्कैन से पता चला है कि उन्हें 'सर्वाइकल फैसेट जॉइंट' (गर्दन के जोड़) में चोट लगी है।
जॉर्ज मार्टिन को मिली राहत, मलेशियाई जीपी में रेस करने की उम्मीद बरकरार
अप्रिलिया के जॉर्ज मार्टिन को मेडिकल चेकअप के बाद शुक्रवार सुबह मलेशियाई ग्रैंड प्रिक्स में फ्री प्रैक्टिस 1 में हिस्सा लेने की हरी झंडी मिल गई है। मोटोजीपी ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की।
दो बार पिछड़ने के बाद सिटी की वापसी, पेनल्टी शूटआउट में ब्राइटन को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
मौजूदा चैंपियन मैनचेस्टर सिटी फुटबॉल क्लब ने ब्राइटन एंड होव एल्बियन के खिलाफ एक उतार-चढ़ाव भरे मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट में जीत दर्ज की।
काराबाओ कप: लिवरपूल ने शूटआउट में चेल्सी को हराया, बोर्नमाउथ ने विला को 3-0 से रौंदा
लिवरपूल फुटबॉल क्बल ने एनफील्ड में खेले गए मुकाबले में चेल्सी को पेनल्टी शूटआउट में 6-5 से हराकर काराबाओ कप के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। चेल्सी के मैनेजर जाबी अलोंसो की एनफील्ड में वापसी उनके लिए निराशाजनक रही।
