द इंडियन व्यू

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए शुभमन गिल ने शुरू की तैयारी

भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चार नवंबर से ईडन पार्क पर शुरू हो रही पांच मैचों की वनडे श्रृंखला से पहले यहां नेट अभ्यास किया।

Prakhar
October 29, 2026
1 min read
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए शुभमन गिल ने शुरू की तैयारी

भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चार नवंबर से ईडन पार्क पर शुरू हो रही पांच मैचों की वनडे श्रृंखला से पहले यहां नेट अभ्यास किया।

गिल ने अभ्यास सत्र के दौरान फिटनेस पर नजर रहने वाला यंत्र ‘टेम्पल’ अपने माथे पर पहना हुआ था। विकेटकीपर बल्लेबाज के एल राहुज और तेज गेंदबाज गुरनूर बरार भी भारतीय टीम से जुड़ गए हैं।

वनडे सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा भी होंगे, गिल अपने करीबी दोस्त और टी20 में भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा से बात करते दिखे। अभिषेक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में 113 रन बनाये थे। भारत पांच मैचों की श्रृंखला में 3 . 0 से आगे है।

ग्रोइन की चोट से उबर चुके ईशान किशन और राहुल ने बल्लेबाजी का अभ्यास किया। भारतीय कप्तान ने बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक से भी बात की। वनडे श्रृंखला के बाद 19 नवंबर से दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में भी गिल कप्तान की भूमिका में होंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जॉर्ज मार्टिन को मिली राहत, मलेशियाई जीपी में रेस करने की उम्मीद बरकरार

अप्रिलिया के जॉर्ज मार्टिन को मेडिकल चेकअप के बाद शुक्रवार सुबह मलेशियाई ग्रैंड प्रिक्स में फ्री प्रैक्टिस 1 में हिस्सा लेने की हरी झंडी मिल गई है। मोटोजीपी ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की।

दो बार पिछड़ने के बाद सिटी की वापसी, पेनल्टी शूटआउट में ब्राइटन को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

मौजूदा चैंपियन मैनचेस्टर सिटी फुटबॉल क्लब ने ब्राइटन एंड होव एल्बियन के खिलाफ एक उतार-चढ़ाव भरे मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट में जीत दर्ज की।

काराबाओ कप: लिवरपूल ने शूटआउट में चेल्सी को हराया, बोर्नमाउथ ने विला को 3-0 से रौंदा

लिवरपूल फुटबॉल क्बल ने एनफील्ड में खेले गए मुकाबले में चेल्सी को पेनल्टी शूटआउट में 6-5 से हराकर काराबाओ कप के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। चेल्सी के मैनेजर जाबी अलोंसो की एनफील्ड में वापसी उनके लिए निराशाजनक रही।

सीरीज गंवाने के बाद भी न्यूजीलैंड की उम्मीदें बरकरार, जैकब्स बोले- आखिरी दो मैचों में लगाएंगे पूरा जोर

भारत के खिलाफ टी20 श्रृंखला पहले ही हार चुकी न्यूजीलैंड के बल्लेबाज बेवोन जैकब्स ने कहा कि मेजबान टीम पांच मैचों की श्रृंखला के बाकी दो मैचों में छोटी छोटी कमियों को दूर करने पर फोकस करेगी।