द इंडियन व्यू

हरियाणा की सर्दियों ने न्यूजीलैंड में अंशुल कंबोज को बनाया सहज, तेज पिचों पर दिखाया दम

न्यूजीलैंड में पहली बार खेल रहे भारतीय तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज यहां के ठंडे मौसम और तेज गेंदबाजों की अनुकूल पिचों पर सहज महसूस कर रहे हैं। उनका कहना है कि यहां की परिस्थितियां उन्हें हरियाणा में अपने घरेलू मैदान पर सर्दियों के मौसम की याद दिलाती हैं।

Prakhar
November 10, 2026
2 min read
हरियाणा की सर्दियों ने न्यूजीलैंड में अंशुल कंबोज को बनाया सहज, तेज पिचों पर दिखाया दम

न्यूजीलैंड में पहली बार खेल रहे भारतीय तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज यहां के ठंडे मौसम और तेज गेंदबाजों की अनुकूल पिचों पर सहज महसूस कर रहे हैं। उनका कहना है कि यहां की परिस्थितियां उन्हें हरियाणा में अपने घरेलू मैदान पर सर्दियों के मौसम की याद दिलाती हैं।

कंबोज ने 13 साल की उम्र से हरियाणा के लाहली में सर्दियों के दौरान क्रिकेट खेला है। उन्होंने कहा कि पहले दो वनडे में ऑकलैंड के ईडन पार्क और वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व की उछाल भरी पिचों पर गेंदबाजी करने का उन्होंने लुत्फ उठाया है।

पहले बदलाव के रूप में गेंदबाजी करते हुए कंबोज ने सटीक लाइन और लेंथ से न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया। उन्होंने पहले दो मैच में क्रमश: 22 और 25 रन देकर दो-दो विकेट हासिल किए।

कंबोज ने मेजबान प्रसारक से कहा, ‘‘मैंने 13 साल की उम्र में खेलना शुरू किया था। मैं हरियाणा के लिए खेलता हूं इसलिए यहां का मौसम और पिचें काफी हद तक हरियाणा जैसी ही हैं।’’

कंबोज ने कहा कि गेंदबाजी के अनुकूल परिस्थितियों में भी सटीकता से समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, ‘‘यह पिच और परिस्थितियों के हिसाब से सटीक लाइन और सही लेंथ पर गेंदबाजी करने की बात है। फिलहाल यह मेरे लिए कारगर साबित हो रहा है और मैं सिर्फ इसी पर ध्यान दे रहा हूं।’’

कंबोज ने भारत ए से एक मुकाबला खेला था जिससे उन्हें यहां गेंदबाजी के लिए सही लेंथ का अंदाजा लगाने में मदद मिली। उन्होंने बोला, ‘‘दरअसल, यह मौसम के अनुकूल ढलने की बात थी। पिच तेज थी। मैं केवल यह समझना चाहता था कि यहां किस लेंथ और किस क्षेत्र में गेंदबाजी करनी चाहिए। मेरा पूरा ध्यान इसी पर है।’’

चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए 2026 का आईपीएल सत्र कंबोज के करियर का अहम मोड़ साबित हुआ। उन्होंने 14 मैच में 21 विकेट हासिल किए।

महेंद्र सिंह धोनी ने हालांकि इस दौरान कोई मैच नहीं खेला लेकिन उनकी मौजूदगी और टीम के पूर्व मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग की सलाह से कंबोज को काफी कुछ सीखने को मिला।

कंबोज ने कहा, ‘‘यह मेरे लिए सीखने का अच्छा अनुभव रहा और मैं अब भी बहुत कुछ सीख रहा हूं। नतीजों के बारे में बहुत ज्यादा सोचने के बजाय मेरा ध्यान इस बात पर है कि मुझे क्या करना है और मैदान पर किस तरह अपना काम करना है।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।