द इंडियन व्यू

भोपाल में पहली बार अंतरराष्ट्रीय एशियाई हॉकी चैंपियनशिप मध्य प्रदेश के लिए गौरव का पल

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्थित अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में महिला एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट का उद्घाटन किया और कहा कि राज्य में खेलों की दृष्टि से आज का दिन स्वर्णिम दिन है।

Prakhar
November 19, 2026
2 min read
भोपाल में पहली बार अंतरराष्ट्रीय एशियाई हॉकी चैंपियनशिप मध्य प्रदेश के लिए गौरव का पल

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्थित अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में महिला एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट का उद्घाटन किया और कहा कि राज्य में खेलों की दृष्टि से आज का दिन स्वर्णिम दिन है।

सीएम ने भारतीय टीम की जर्सी का अनावरण किया और घरेलू टीम के साथ मलेशिया की खिलाड़ियों से भी मुलाकात की। प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में दोनों टीम का आमना-सामना होना है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आज मध्यप्रदेश में खेलों के लिए एक स्वर्णिम दिन है। राज्य में पहली बार आयोजित अंतरराष्ट्रीय एशियाई चैंपियनशिप का शुभारंभ हम सभी के लिए गर्व की बात है। पहला मैच भारत और मलेशिया के बीच है। यह टूर्नामेंट 28 नवंबर तक चलेगा। ’’

https://x.com/CMMadhyaPradesh/status/2123394195843158053?s=20

उन्होंने कहा, ‘‘इस हॉकी स्टेडियम और भोपाल के पूरे खेल मैदान में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं प्रदान की गई हैं। मैं इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी का धन्यवाद करना चाहता हूं। ’’

उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश में एक सकारात्मक खेल वातावरण विकसित हो रहा है और हॉकी फिर से अपने स्वर्ण युग में लौट रही है। इस टूर्नामेंट में भारत के अलावा छह देशों की टीम भाग ले रही हैं।

https://x.com/CMMadhyaPradesh/status/2123407480852287755?s=20

उन्होंने कहा, ‘‘सभी टीम और खिलाड़ियों को मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। हमें उम्मीद है कि सभी खिलाड़ी अपनी पूरी क्षमता के साथ प्रदर्शन करेंगे। ’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।