द इंडियन व्यू

शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मिलेगी मदद, बाद में बल्लेबाजों की होगी परीक्षा: रचिन

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रविंद्र का मानना है कि यहां की पिचों पर शुरू में घास दिख सकती है और उससे तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है लेकिन मैच आगे बढ़ने के साथ परिस्थितियां बल्लेबाजी के लिए अधिक अनुकूल होती जाती हैं।

Prakhar
November 17, 2026
2 min read
शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मिलेगी मदद, बाद में बल्लेबाजों की होगी परीक्षा: रचिन

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रविंद्र का मानना है कि यहां की पिचों पर शुरू में घास दिख सकती है और उससे तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है लेकिन मैच आगे बढ़ने के साथ परिस्थितियां बल्लेबाजी के लिए अधिक अनुकूल होती जाती हैं।

कंधे की हड्डी खिसकने के बाद लौट रहे रविंद्र का मानना ​​है कि न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है लेकिन अगर बल्लेबाज क्रीज पर कदम जमा लें और अपनी रणनीति पर अच्छी तरह से अमन करें तो वह बड़ा स्कोर बना सकते हैं।

रविंद्र ने गुरुवार से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच से पूर्व कहा, ‘‘लोग अक्सर कहते हैं कि टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड की टीम देखने में जितनी कमजोर लगती है, उससे कहीं बेहतर खेलती है। मुझे लगता है कि पिच पर घास होने से हम यह सोचने के लिए मजबूर हो जाते हैं कि गेंद कैसी रहेगी? क्या वह स्विंग करेगी, उछाल देगी या सीम करेगी? लेकिन यह आम टेस्ट विकेट होता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि नई गेंद हमेशा ऐसा रवैया अपनाती है। हमने यहां लिए पिछले कुछ वर्षों में अच्छे स्कोर बनते हुए देखे हैं और शानदार क्रिकेट देखी है। इसलिए मुझे उम्मीद है कि यह हमेशा की तरह अच्छा विकेट होगा।’’

रविंद्र ने कहा, ‘‘इस विकेट पर अच्छी उछाल होती है। यह न्यूजीलैंड में होने वाले टेस्ट मैच हैं। यहां हमेशा तेज गेंदबाजों का दबदबा रहेगा और स्पिनरों का भी थोड़ा-बहुत मदद मिलेगी।’’ यह 26 वर्षीय खिलाड़ी कंधे की हड्डी खिसकने के बाद आठ सप्ताह तक बाहर रहने के बाद लौट रहा है। उन्होंने कहा कि मैदान पर वापसी करके उन्हें अच्छा लग रहा है।

रविंद्र ने कहा, ‘‘टीवी पर खिलाड़ियों को खेलते हुए देखकर हमेशा थोड़ा कुछ छूट जाने का डर लगता है। मन करता है कि काश मैं भी वहां होता। मैं बेहद उत्साहित हूं, खासकर वेलिंगटन में। तीन महीने बाद अपने घरेलू मैदान पर पहला मैच खेलना हमेशा अच्छा लगता है।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।