राष्ट्रीय एकता दिवस की थीम पर साई एनएसआरसी में ‘संडेज़ ऑन साइकिल’ में दिखा जोश
भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के नेताजी सुभाष क्षेत्रीय केंद्र (एनएसआरसी), लखनऊ की ओर से रविवार को राष्ट्रीय एकता दिवस की थीम पर ‘संडेज़ ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

लखनऊ। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के नेताजी सुभाष क्षेत्रीय केंद्र (एनएसआरसी), लखनऊ की ओर से रविवार को राष्ट्रीय एकता दिवस की थीम पर ‘संडेज़ ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
एनसीसी कैडेट्स ने निकाली पांच किमी की साइकिल रैली, स्किपिंग और पुश-अप चैलेंज की भी रही धूम
सरोजनी नगर, कानपुर रोड स्थित केंद्र परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के करीब 50 एनसीसी कैडेट्स और अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
साई एनएसआरसी के क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी आत्मप्रकाश के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत जुंबा और योग सत्र से हुई।
इसके बाद प्रतिभागियों के लिए स्किपिंग और पुश-अप जैसी फिटनेस गतिविधियां आयोजित की गईं। आयोजन का मुख्य आकर्षण पांच किमी. की साइकिल रैली रही, जिसमें एनसीसी कैडेट्स, अधिकारियों और स्थानीय फिटनेस प्रेमियों ने भाग लिया।
इस पहल से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के 100 खेलो इंडिया केंद्रों के करीब 1,500 प्रतिभागी भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। उन्होंने अपने-अपने केंद्रों पर साइकिलिंग और फिटनेस गतिविधियों में हिस्सा लिया।
इस दौरान एसोसिएट एनसीसी अधिकारी रवि मिश्रा और प्रशांत त्रिपाठी भी मौजूद रहे और आयोजन में युवाओं को नियमित व्यायाम और साइकिलिंग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। आयोजन के जरिए फिट इंडिया मूवमेंट और खेलो इंडिया योजना के तहत फिटनेस तथा खेलों में जनभागीदारी बढ़ाने का संदेश भी दिया गया।
साई एनएसआरसी के निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव सिंह, सहायक निदेशक मनीष कुमार और प्रवीण कुमार सीएम ने आयोजन की सराहना करते हुए खेल और शारीरिक व्यायाम को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया तथा स्वस्थ, सक्रिय और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में इसके महत्व पर बल दिया।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
