द इंडियन व्यू

इंग्लैंड ने तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 2-1 से जीती सीरीज

इंग्लैंड ने बुधवार को होबार्ट के बेलेरिव ओवल में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 97 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।

Prakhar
November 18, 2026
2 min read
इंग्लैंड ने तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 2-1 से जीती सीरीज

इंग्लैंड ने बुधवार को होबार्ट के बेलेरिव ओवल में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 97 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने बेन डकेट के शतक और विल जैक्स की अर्धशतकीय पारी से 328 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 231 रनों पर सिमट गई।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही। बेन डकेट और टॉम बैंटन ने पहले विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी की। बैंटन ने 44 रन बनाए। इसके बाद जो रूट 12 रन बनाकर आउट हो गए।

कप्तान हैरी ब्रुक भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जॉर्डन कॉक्स ने 12 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड ने तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा, लेकिन यह प्रयोग सफल नहीं रहा और वह सिर्फ सात रन बना सके।

दूसरी ओर बेन डकेट ने एक छोर संभाले रखा और अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 133 रनोे की पारी खेली। वह 39वें ओवर में आउट हुए। इसके बाद विल जैक्स ने इंग्लैंड को 300 रन के पार पहुंचाया। उन्होंने 59 रन बनाए। सैम करन ने 19, गस एटकिंसन ने 10 और लियाम डॉसन ने तीन रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया से जैक एडवर्ड्स सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने चार विकेट झटके। मैट रेनशॉ को तीन विकेट मिले, जबकि कूपर कोनोली, ट्रेविस हेड और जेवियर बार्टलेट ने एक-एक विकेट हासिल किया।

329 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत काफी खराब रही। टीम ने महज 34 रन तक अपने तीन विकेट गंवा दिए। ट्रेविस हेड 4 रन, कप्तान मिचेल मार्श एक रन और जोश इंग्लिस 14 रन बनाकर आउट हो गए।

मैट रेनशॉ और एलेक्स कैरी ने पारी को संभालने की कोशिश की। रेनशॉ ने 55 रन बनाए, जबकि कैरी के बल्ले से 37 रन निकले। कूपर कोनोली ने 29 और जैक एडवर्ड्स ने 31 रन का योगदान दिया। जेवियर बार्टलेट ने 16 और स्पेंसर जॉनसन ने 15 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया 231 रनों पर ढेर हो गई।

इंग्लैंड से सोनी बेकर ने चार विकेट हासिल किए, जबकि लियाम डॉसन ने तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। गस एटकिंसन और कप्तान हैरी ब्रुक को एक-एक विकेट मिला।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।