दीप्ति शर्मा और मार्को यानसेन ने जीता अक्टूबर का आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार
भारतीय महिला हरफनमौला दीप्ति शर्मा को अक्टूबर महीने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की महीने की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुना गया है।

भारतीय महिला हरफनमौला दीप्ति शर्मा को अक्टूबर महीने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की महीने की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुना गया है।
जिम्बाब्वे के खिलाफ सीमित ओवरों की शृंखला में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली दीप्ति ने दूसरी बार यह पुरस्कार अपने नाम किया। उन्होंने इस दौड़ में बांग्लादेश की शोभना मोस्तारी और ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड को पीछे छोड़ा।
दीप्ति ने आईसीसी से जारी बयान में कहा, ‘‘आईसीसी महिला ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ का पुरस्कार जीतकर मैं खुश हूं। जिम्बाब्वे के खिलाफ शृंखला हमारे लिए शानदार रही। शतक लगाना मेरे लिए बेहद खास पल था और टीम की जीत में योगदान देने से इसकी खुशी और बढ़ गई।’’
दीप्ति ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 और वनडे में अहम योगदान दिया। उन्होंने रायपुर में पहले टी20 में 49 रन की तेजतर्रार पारी खेली। उस समय भारतीय टीम 19 रन पर चार विकेट गंवाकर मुश्किल में थी। उनकी पारी से भारत को जीत मिली। पूरी टी20 शृंखला में उन्होंने दो विकेट लिए और भारत ने 3-0 से सूपड़ा साफ किया।
एकदिवसीय शृंखला के पहले मुकाबले में भी उन्होंने दो विकेट लेकर टीम की जीत में योगदान दिया। दूसरे वनडे में उन्होंने अपना दूसरा वनडे शतक लगाया और तीन विकेट भी झटके। भारत ने यह मुकाबला जीतकर शृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की।
दीप्ति ने दौरे पर कुल छह अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 155 रन बनाने के साथ सात विकेट लिए। भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सभी छह मुकाबले जीते। पुरुष वर्ग में दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला मार्को यानसेन को अक्टूबर का आईसीसी ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ चुना गया।
उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी टीम की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप शृंखला में 2-1 की यादगार जीत में अहम भूमिका निभाई। यानसेन ने पाकिस्तान के उभरते हरफनमौला अराफात मिन्हास और वेस्टइंडीज के सीमित ओवरों के कप्तान शाई होप को पीछे छोड़कर पहली बार यह पुरस्कार हासिल किया।
सम्बंधित ख़बरें
महिला क्रिकेट की चमक अब वैक्स म्यूजियम में भी, हरमनप्रीत के स्टैच्यू का अनावरण
राजस्थान की राजधानी जयपुर में भारतीय महिला क्रिकेट की ऐतिहासिक उपलब्धियों को खास सम्मान दिया गया। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर के वैक्स स्टैच्यू का राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में भव्य समारोह के दौरान अनावरण किया गया।
आईएफएल में शनिवार को दो बड़े मुकाबले, नागालैंड यूनाइटेड का होगा ऐतिहासिक घरेलू पदार्पण
एफसी बेंगलुरु यूनाइटेड शनिवार, 14 नवंबर 2026 को स्टार सीमेंट इंडियन फुटबॉल लीग 2026-27 में बेंगलुरु फुटबॉल स्टेडियम में रियल कश्मीर एफसी की मेजबानी करेगा। मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 4:00 बजे शुरू होगा।
आईएफएल 2026-27 में भी स्टार सीमेंट का साथ, लगातार दूसरी बार बना टाइटल स्पॉन्सर
इंडियन फुटबॉल लीग (आईएफएल) को अपने अगले सीजन के लिए भी स्टार सीमेंट का साथ मिल गया है। कंपनी 2026-27 सीजन में लगातार दूसरी बार लीग की टाइटल स्पॉन्सर होगी। इस संबंध में दोनों पक्षों के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
महिला हॉकी का रोमांच देखने का सुनहरा मौका, भोपाल में सभी मैचों के लिए निःशुल्क प्रवेश
मध्य प्रदेश महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी भोपाल 2026 में हॉकी प्रेमियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की महिला हॉकी देखने के लिए कोई टिकट शुल्क नहीं देना होगा।
