द इंडियन व्यू

कार्लसन ने दर्ज की पहली जीत, प्रज्ञाननंदा ने मिश्रा के खिलाफ बनाई बढ़त

विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने टोटल शतरंज विश्व चैंपियनशिप टूर पायलट में फास्ट क्लासिक में अपनी पहली जीत दर्ज की, जबकि आर प्रज्ञाननंदा ने 21वें स्थान के लिए हो रहे मुकाबले में अभिमन्यु मिश्रा के खिलाफ मैच में पहले दिन बढ़त हासिल कर ली।

Prakhar
November 20, 2026
2 min read
कार्लसन ने दर्ज की पहली जीत, प्रज्ञाननंदा ने मिश्रा के खिलाफ बनाई बढ़त

विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने टोटल शतरंज विश्व चैंपियनशिप टूर पायलट में फास्ट क्लासिक में अपनी पहली जीत दर्ज की, जबकि आर प्रज्ञाननंदा ने 21वें स्थान के लिए हो रहे मुकाबले में अभिमन्यु मिश्रा के खिलाफ मैच में पहले दिन बढ़त हासिल कर ली।

भारत के दो अन्य खिलाड़ियों अर्जुन एरिगैसी और आर वैशाली को हालांकि अपने-अपने मुकाबलों में हार मिली। बिबिसारा असाउबायेवा के खिलाफ लगातार दो दिन अपने फास्ट क्लासिक गेम में भाग न लेने के बाद कार्लसन ने इस बार व्लादिस्लाव आर्टेमिएव के खिलाफ रैपिड वर्ग में नहीं खेलने का विकल्प चुना।

पांच बार के विश्व विजेता ने कार्लसन ने17वें स्थान के लिए खेले जा रहे मुकाबले में फास्ट क्लासिकल में जीत हासिल करके आर्टेमिएव को 11-9 से हराया। यह इस प्रतियोगिता में फास्ट क्लासिक ने उनकी पहली जीत है।

इस जीत के साथ ही कार्लसन की लाइव रेटिंग भी बढ़कर 2804 हो गई। अगर वह यह मैच हार जाते या ड्रॉ कराते तो 17 साल में पहली बार 2800 के आंकड़े से नीचे आ जाते।

प्रज्ञाननंदा ने अमेरिका के मिश्रा को 12-8 से हराया। ब्लिट्ज के पहले गेम 2-2 से बराबर रहे, जिसके बाद प्रज्ञाननंदा ने पहला रैपिड गेम जीता और बाकी के रैपिड और फास्ट क्लासिक गेम ड्रॉ करके बढ़त हासिल की।

एरिगैसी ने हाइक मार्टिरोस्यान के खिलाफ पहले तीन ब्लिट्ज गेम जीते और चौथा गेम ड्रॉ कराकर अच्छी शुरुआत की। लेकिन मार्टिरोस्यान ने फास्ट क्लासिक जीतकर नौवें स्थान के मुकाबले में 14.5-5.5 से जीत हासिल की।

वैशाली को 23वें स्थान के मुकाबले के पहले दिन नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव से 16-4 से हार मिली। इस बीच नीदरलैंड के ग्रैंडमास्टर अनीश गिरी ने फाइनल के पहले दिन अलीरेज़ा फ़िरोजा को 11-9 से हराया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।