द इंडियन व्यू

यूपी में 6 जगह पदयात्रा करेगी BJP, गाजियाबाद में CM योगी और भाजपा अध्यक्ष गोरखपुर में संभालेंगे कमान

चार नवंबर को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य काशी क्षेत्र के प्रयागराज में, जबकि कानपुर में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि बनेंगे। इसी दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। तीन नवंबर को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान अवध क्षेत्र के लखनऊ में, जबकि ब्रज क्षेत्र के बरेली में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पदयात्रा पर निकलेंगे।

Poonam Kumari
November 1, 2026
2 min read
यूपी में 6 जगह पदयात्रा करेगी BJP, गाजियाबाद में CM योगी और भाजपा अध्यक्ष गोरखपुर में संभालेंगे कमान

गाजियाबाद ( राघवेंद्र प्रताप सिंह) : 2027 के चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। ऐसे में उत्तर प्रदेश में सभी राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ गई है। सीएम योगी और उनकी टीम ने भी ठान लिया है कि इस बार के इलेक्शन के पहले जनता में अपने काम का संदेश बेहतर ढंग से दिया जाए, जन संवाद को बढ़ावा दिया जाए, जन संपर्कों को नई गति दी जाए क्योंकि यही वो मंत्र है जो सीएम आदित्यनाथ को तीसरी बार यूपी का सर्वमान्य नेतृत्वकर्ता बना सकती हैं। इसी क्रम में भाजपा ने लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत प्रदेश में छह स्थानों पर पदयात्रा करने का कार्यक्रम बनाया है, जिसमें पश्चिम क्षेत्र के गाजियाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच नवंबर को पदयात्रा करेंगे।

चार नवंबर को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य काशी क्षेत्र के प्रयागराज में, जबकि कानपुर में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि बनेंगे। इसी दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। तीन नवंबर को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान अवध क्षेत्र के लखनऊ में, जबकि ब्रज क्षेत्र के बरेली में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पदयात्रा पर निकलेंगे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हाथ में स्लोगनल बैनर लेकर निकलेंगे। प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, अध्यक्ष पंकज चौधरी व संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों के साथ बैठककर कार्यक्रम की समीक्षा की।

उन्हें कार्यक्रम को पूरी तरह सफल बनाने के लिए नियमित मानीटरिंग व बैठक करने के लिए कहा। कार्यसमिति की बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव में भी पदयात्रा की रूपरेखा रखी गई थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।

दिव्यांगों और बुजुर्गों को निःशुल्क सहायक उपकरण देने के लिए लखीमपुर में 3 और 4 नवंबर को लगेगा शिविर

सनशाइन हॉस्पिटल में तीन और चार नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक पंजीकरण किया जाएगा। शिविर में पात्र लाभार्थी पहुंचकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

जनता दर्शन में आई महिला को सीएम योगी ने पति के इलाज का दिया भरोसा

मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में आई एक अन्य बीमार महिला को समुचित इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। रविवार को जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी करीब 150 लोगों से मिले। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक जाकर मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याएं सुनीं। उनके प्रार्थना पत्र लेकर अधिकारियों को समस्या समाधान के लिए जरूरी दिशानिर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी की समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और संतोषप्रद होना चाहिए।