द इंडियन व्यू

दिव्यांगों और बुजुर्गों को निःशुल्क सहायक उपकरण देने के लिए लखीमपुर में 3 और 4 नवंबर को लगेगा शिविर

सनशाइन हॉस्पिटल में तीन और चार नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक पंजीकरण किया जाएगा। शिविर में पात्र लाभार्थी पहुंचकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

Poonam Kumari
November 1, 2026
1 min read
दिव्यांगों और बुजुर्गों को निःशुल्क सहायक उपकरण देने के लिए लखीमपुर में 3 और 4 नवंबर को लगेगा शिविर

लखीमपुर ( अभिषेक सिंह) : दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से डा. कौशल वर्मा की पहल पर सराहनीय कदम उठाया गया है। सनशाइन ट्रस्ट के तत्वावधान में भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए पंजीकरण शिविर आयोजित किया जाएगा।

सनशाइन हॉस्पिटल में तीन और चार नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक पंजीकरण किया जाएगा। शिविर में पात्र लाभार्थी पहुंचकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को वाकर, व्हीलचेयर, कान की मशीन, सीट छड़ी कमोड सहित व्हीलचेयर सिलिकान फोम तकिया नी-ब्रेस स्पाइनल सपोर्ट सर्वाइकल कॉलर सहित अन्य आवश्यक सहायक उपकरण निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।

पंजीकरण के लिए ग्राम प्रधान द्वारा जारी प्रतिमाह 15 हजार रुपये तक आय का प्रमाण पत्र,आधार कार्ड की छायाप्रति, मोबाइल नंबर और दिव्यांगता प्रमाण पत्र साथ लाना आवश्यक है। राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक भी पात्रता के अनुसार लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।

यूपी में 6 जगह पदयात्रा करेगी BJP, गाजियाबाद में CM योगी और भाजपा अध्यक्ष गोरखपुर में संभालेंगे कमान

चार नवंबर को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य काशी क्षेत्र के प्रयागराज में, जबकि कानपुर में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि बनेंगे। इसी दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। तीन नवंबर को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान अवध क्षेत्र के लखनऊ में, जबकि ब्रज क्षेत्र के बरेली में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पदयात्रा पर निकलेंगे।

जनता दर्शन में आई महिला को सीएम योगी ने पति के इलाज का दिया भरोसा

मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में आई एक अन्य बीमार महिला को समुचित इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। रविवार को जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी करीब 150 लोगों से मिले। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक जाकर मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याएं सुनीं। उनके प्रार्थना पत्र लेकर अधिकारियों को समस्या समाधान के लिए जरूरी दिशानिर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी की समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और संतोषप्रद होना चाहिए।