बियर्डमैन की घातक गेंदबाजी ने तय की ऑस्ट्रेलिया की जीत, इंग्लैंड की शर्मनाक हार
तेज गेंदबाज माहली बियर्डमैन ने अपने वनडे अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज यादगार अंदाज में करते हुए इंग्लैंड की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। उनके शानदार छह विकेटों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे में इंग्लैंड को सात विकेट से करारी शिकस्त दी।

तेज गेंदबाज माहली बियर्डमैन ने अपने वनडे अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज यादगार अंदाज में करते हुए इंग्लैंड की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। उनके शानदार छह विकेटों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे में इंग्लैंड को सात विकेट से करारी शिकस्त दी।
पर्थ स्टेडियम में मिली इस जीत के साथ मेजबान टीम ने तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बनाई। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और महज 131 रन पर सिमट गई।
अपना पहला वनडे खेल रहे बियर्डमैन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए छह बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। उनका साथ देते हुए स्पेंसर जॉनसन ने तीन विकेट हासिल किए, जबकि जेवियर बार्टलेट को एक सफलता मिली।
इंग्लैंड की बल्लेबाजी का हाल इस बात से समझा जा सकता है कि टीम ने 65 रन तक पहुंचते-पहुंचते अपने आठ प्रमुख विकेट गंवा दिए थे। निचले क्रम में गस एटकिंसन ने नाबाद 29 रन बनाकर सर्वाधिक योगदान दिया। टम बैंटन और विल जैक्स ने 25-25 रन बनाए, जबकि जो रूट के बल्ले से 17 रन निकले।
कप्तान हैरी ब्रूक एक रन, जॉर्डन कॉक्स दो रन, जोफ्रा आर्चर 11 रन और जेमी ओवरटन चार रन बनाकर आउट हुए। वहीं, सैम करन और लियाम डॉसन अपना खाता भी नहीं खोल सके। 132 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही।
दूसरे ओवर में ही ट्रेविस हेड बिना खाता खोले आउट हो गए। हालांकि, कप्तान मिचेल मार्श ने आक्रामक बल्लेबाजी से इंग्लैंड को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। उन्होंने महज 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 50 रन बनाए।
कूपर कोनोली ने 27 रन की पारी खेली। जोश इंग्लिस ने नाबाद 23 और मैट रेनशॉ ने नाबाद 26 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को 159 गेंद शेष रहते जीत दिलाई। इंग्लैंड से जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन और जेमी ओवरटन को एक-एक विकेट मिला।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
