द इंडियन व्यू

एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी : भारतीय महिला हॉकी टीम लगातार तीसरी बार बनी चैंपियन

आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय महिला हॉकी टीम ने इस साल अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन को 3 . 1 से हराकर लगातार तीसरी बार एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी खिताब जीता।

Prakhar
November 28, 2026
3 min read
एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी : भारतीय महिला हॉकी टीम लगातार तीसरी बार बनी चैंपियन

आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय महिला हॉकी टीम ने इस साल अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन को 3 . 1 से हराकर लगातार तीसरी बार एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी खिताब जीता।

भारत से दीपिका ने 38वें और 43वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागे जबकि इशिका ने 42वें मिनट में फील्ड गोल किया। चीन से एकमात्र गोल युजुन चेन ने 25वें मिनट में दागा।

दीपिका ने टूर्नामेंट में सर्वाधिक 10 गोल किये जिनमें से नौ पेनल्टी कॉर्नर पर थे। वह इस साल 25 मैचों में 41 गोल करके सबसे ज्यादा गोल करने वाली भारतीय खिलाड़ी बन गई।

जापान में हुए एशियाई खेलों में चीन को 1 . 0 से हराकर स्वर्ण पदक के साथ लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 के लिये क्वालीफाई करने वाली भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में अपराजेय रही।

भारत ने साल के पहले हाफ में न्यूजीलैंड में नेशंस कप जीतकर एफआईएच प्रो लीग में वापसी की थी। इसके बाद अगस्त में नीदरलैंड और बेल्जियम में हुए विश्व कप में ऐतिहासिक पांचवें स्थान पर रही जो 52 साल बाद उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।

राउंड रॉबिन लीग में भारत ने चीन को 6 . 2 से हराया था। भारतीय टीम ने 2023 में रांची में और 2024 में राजगीर में यह खिताब जीता था। इसके साथ ही भारतीय टीम 25 नवंबर को विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच गई।

चीन ने आक्रामक शुरूआत करके पहले ही मिनट में भारतीय डिफेंस पर दबाव बना दिया। उन्हें दूसरे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन उसका फायदा नहीं उठा सके। भारत ने इसके बाद जवाबी हमले शुरू किये और 10वें मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर बनाया लेकिन कप्तान सलीमा टेटे रिबाउंड पर करीब से गोल करने में चूक गई।

पांच मिनट बाद चीन को दूसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन भारत ने अच्छा बचाव किया। चीन को 22वें मिनट में लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन गोलकीपर बिछू देवी खारीबम ने शानदार बचाव किया।

चीन ने 25वें मिनट में चेन युजुन के गोल पर खाता खोला। भारत को दो मिनट बाद पेनल्टी कॉर्नर मिला जिस पर दीपिका की फ्लिक को चीनी गोलकीपर ने बचाया। भारत को तीसरा पेनल्टी कॉर्नर 38वें मिनट में मिला और इस बार दीपिका ने बराबरी का गोल दागा।

इशिका ने 42वें मिनट में भारत को बढत दिलाई जब नेहा गोयल और नवनीत कौर के मूव को उन्होंने फिनिशिंग तक पहुंचाया। दीपिका ने चीनी गोलकीपर के बायें ओर से पेनल्टी कॉर्नर गोल में बदला।

भारत को तीसरे क्वार्टर के आखिरी मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला जो वैरिएशन के चक्कर में बेकार गया। इसके बाद 53वें मिनट में मिले कॉर्नर पर दीपिका की फ्लिक बाहर की ओर चली गई। आखिरी मिनटों में चीन की वापसी का कोई मौका नहीं था।

मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने तीसरी बार एशियाई चैम्पियंस बनने पर भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, भोपाल की धरती पर भारतीय बेटियों ने रचा इतिहास... ‘महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026’ के फाइनल मुकाबले में चीन को पराजित कर खिताब अपने नाम करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम को हार्दिक बधाई। टीम के कुशल तालमेल, लगन और जीत के संकल्प से बेटियों ने आज पूरे देश को गौरवान्वित किया है। शाबाश टीम इंडिया!

https://x.com/DrMohanYadav51/status/2126701269608026420

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

लीजेंड्स ट्रॉफी में साबर वॉरियर्स और करियर क्लब की शानदार जीत

5वीं श्री शिव चंद्र दीक्षित मेमोरियल टी-20 लीजेंड्स ट्रॉफी 2026-27 के अंतर्गत करियर क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए लीग मुकाबलों में साबर वॉरियर्स और करियर क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मैच जीत लिए।

शीर्ष तीन में जगह बनाने के इरादे से भिड़ेंगी शिलॉन्ग लाजोंग और राजस्थान यूनाइटेड

शिलॉन्ग लाजोंग एफसी रविवार, 29 नवंबर को शिलॉन्ग के एसएसए स्टेडियम में स्टार सीमेंट इंडियन फुटबॉल लीग 2026-27 के 26वें मुकाबले में राजस्थान यूनाइटेड एफसी की मेजबानी करेगी।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास ने शूटआउट में जीता मुकाबला, घुमन हेड़ाराइजर्स ने किया उलटफेर

राउंडग्लास हॉकी अकादमी और ओडिशा नवल टाटा हाई परफॉर्मेंस सेंटर के बीच पंजाब हॉकी लीग 2026 के तीसरे संस्करण के दसवें दिन रोमांचक मुकाबला 3-3 से बराबरी पर समाप्त हुआ, जिसके बाद शूटआउट में राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने जीत दर्ज की।

भार्गव पोरवाल व सोनम भारती सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, शिवानी पब्लिक स्कूल सर्वश्रेष्ठ विद्यालय

आठवीं शिवानी चेस मेनिया चैंपियनशिप 2026 में शिवानी पब्लिक स्कूल (शहीद पथ) ने सर्वश्रेष्ठ विद्यालय का खिताब जीता। वहीं सीएमएस राजेंद्र नगर के भार्गव पोर्वाल सर्वश्रेष्ठ बालक तथा सेक्रेड हार्ट स्कूल की सोनम भारती सर्वश्रेष्ठ बालिका खिलाड़ी चुने गए।