अंकुर कपूर और अश्विनी कुमार 35 वर्ष से अधिक एकल फाइनल में
अंकुर कपूर और अश्विनी कुमार ने तृतीय एसबी लाल एडवोकेट मेमोरियल वेटरन टेनिस टूर्नामेंट में उम्दा खेल दिखाते हुए 35 वर्ष से अधिक के एकल फाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

लखनऊ। अंकुर कपूर और अश्विनी कुमार ने तृतीय एसबी लाल एडवोकेट मेमोरियल वेटरन टेनिस टूर्नामेंट में उम्दा खेल दिखाते हुए 35 वर्ष से अधिक के एकल फाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
तृतीय एसबी लाल एडवोकेट मेमोरियल वेटरन टेनिस टूर्नामेंट
एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में आयोजित टूर्नामेंट में शनिवार को अनुभव और दमखम का शानदार संगम देखने को मिला, जहां खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से मुकाबलों को रोमांचक बना दिया।
35 वर्ष से अधिक एकल वर्ग के सेमीफाइनल में अंकुर कपूर ने आशीष मोगा को 6-3 से पराजित किया, जबकि अश्विनी कुमार ने भूपेंद्र चौधरी को 6-1 से हराकर फाइनल में जगह पक्की की।
35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के युगल सेमीफाइनल में अंकुर और आदित्य की जोड़ी ने शेषनाथ पांडेय व विशाल कुमार को 6-1 से शिकस्त दी। दूसरे सेमीफाइनल में अश्विनी और कार्तिक की जोड़ी ने आशीष व शाश्वत राज को समान अंतर से 6-1 से हराकर जीत दर्ज की।
45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के क्वार्टर फाइनल में कार्तिक अप्पा दुरई ने राजकुमार को 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जबकि सत्या पाठक ने हिमांशु चौहान को 6-1 से पराजित कर अंतिम चार में जगह बनाई।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
