द इंडियन व्यू

गुकेश को आनंद का गुरु मंत्र : सहज रहो और अपना स्वाभाविक खेल खेलो

भारत के दिग्गज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने अगले सप्ताह जिनेवा में खेले जाने वाले विश्व शतरंज चैंपियनशिप के मुकाबले से पहले मौजूदा विजेता डी गुकेश को किसी तरह की चिंता नहीं करने और अपने खेल का भरपूर लुत्फ लेने की राय दी।

Prakhar
November 20, 2026
2 min read
गुकेश को आनंद का गुरु मंत्र : सहज रहो और अपना स्वाभाविक खेल खेलो

भारत के दिग्गज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने अगले सप्ताह जिनेवा में खेले जाने वाले विश्व शतरंज चैंपियनशिप के मुकाबले से पहले मौजूदा विजेता डी गुकेश को किसी तरह की चिंता नहीं करने और अपने खेल का भरपूर लुत्फ लेने की राय दी।

गुकेश इस इस मुकाबले में उज़्बेकिस्तान के चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव का सामना करेंगे। इस भारतीय खिलाड़ी की हाल में फॉर्म अच्छी नहीं रही है। गुकेश और सिंदारोव दोनों की उम्र 20 साल है और वे शतरंज के इतिहास में विश्व चैम्पियनशिप मैच में भाग लेने वाले सबसे कम उम्र के प्रतिभागी हैं।

आनंद ने टोटल शतरंज विश्व चैंपियनशिप टूर पायलट के दौरान पत्रकारों से कहा, ‘‘मैंने उनसे कहा है कि कभी-कभी चीजों को भविष्य पर छोड़ देना और सहज रहना महत्वपूर्ण होता है क्योंकि आप कितनी भी चिंता कर लें कुछ चीजें ठीक नहीं होती हैं।’’

विश्व विजेता बनने के बाद से गुकेश के प्रदर्शन में काफी गिरावट आई है। लगातार निराशाजनक प्रदर्शन के कारण वह विश्व रैंकिंग में 26वें स्थान पर खिसक गए हैं और उनकी रेटिंग 2710 है।

उन्होंने मार्च में प्राग मास्टर्स, जून में नॉर्वे शतरंज और जुलाई में क्वांटबॉक्स चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स में अंतिम या संयुक्त रूप से अंतिम स्थान हासिल किया था।

आनंद ने कहा, ‘‘मैं पिछले पांच-छह साल से उससे इस बारे में बात करता आ रहा हूं। मैंने कई बार उससे कहा कि जब मैं 20 या 18 साल का था, तब मैं भी तुम्हारी तरह चिंता करता था। लेकिन कुछ ऐसे मौके होते हैं जब चिंता करने का कोई मतलब नहीं होता है। चिंता करने से आपके प्रदर्शन में कोई सुधार नहीं होगा, इसलिए बेहतर यही है कि आप इस पल का भरपूर आनंद लें।’’

गुकेश, अर्जुन एरिगैसी, आर प्रज्ञाननंदा और उनकी बहन आर वैशाली ने आनंद की छत्रछाया में ही इस खेल में आगे कदम बढ़ाए जबकि जबकि रुस्तम कासिमदज़ानोव ने उज्बेकिस्तान में सिंदारोव जैसे खिलाड़ियों के लिए इसी तरह की भूमिका निभाई।

आनंद ने कहा, ‘‘मुझे इस बात से खुशी होती है कि उन्हें ‘विशी (आनंद) के बच्चे’ कहा जाता है, हालांकि मैं श्रेय लेने में काफी सावधानी बरतता हूं। इसमें कंप्यूटर की बहुत बड़ी भूमिका होती है, लेकिन हमेशा की तरह किसी व्यक्ति के साथ हाेने से मदद मिलती है जिसके पास कुछ ज्ञान या अनुभव हो। मुझे लगता है कि रुस्तम और मैंने यह भूमिका निभाई।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।