द इंडियन व्यू

एटीपी फाइनल्स में अल्काराज़ का धमाकेदार आगाज, टियाफो को सीधे सेटों में हराया

कार्लोस अल्काराज़ ने अपने कौशल का बेहतरीन नमूना पेश करते हुए फ़्रांसिस टियाफ़ो को आसानी से सीधे सेटों में हराकर एटीपी फ़ाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

Prakhar
November 17, 2026
1 min read
एटीपी फाइनल्स में अल्काराज़ का धमाकेदार आगाज, टियाफो को सीधे सेटों में हराया

कार्लोस अल्काराज़ ने अपने कौशल का बेहतरीन नमूना पेश करते हुए फ़्रांसिस टियाफ़ो को आसानी से सीधे सेटों में हराकर एटीपी फ़ाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

स्पेन के विश्व में तीसरे नंबर के खिलाड़ी अल्काराज़ ने अपने पहले मैच में अमेरिका के टियाफ़ो को 6-2, 6-2 से हराया। वह अपने प्रतिद्वंद्वी पर शुरू में ही हावी हो गए और उन्होंने टियाफो को कोई मौका नहीं दिया।

अल्काराज़ ने टियाफो के 12 विनर्स के मुकाबले 21 विनर्स लगाए और टियाफो की दूसरी सर्विस पर सभी 12 अंक अपने नाम किए। अल्काराज़ पिछले कुछ सप्ताह से शानदार फॉर्म में हैं। वियना और पेरिस में ट्रॉफी जीतने के बाद उन्होंने अपनी जीत का सिलसिला 10 मैचों तक बढ़ा दिया है।

दिन के दूसरे मैच में 2020 के विजेता दानिल मेदवेदेव ने इटली के फ्लेवियो कोबोली को 7-6(4) 6-3 से हराया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।