द इंडियन व्यू

शतरंज में कार्लसन की राह पर अभिमन्यु मिश्रा, वैशाली को मिले पूरे आठ अंक

दुनिया के नंबर एक शतरंज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन के नक्शेकदम पर चलते हुए आर वैशाली के प्रतिद्वंद्वी अभिमन्यु मिश्रा और रिचर्ड रैपर्ट ने टोटल चेस विश्व चैंपियनशिप टूर पायलट प्रतियोगिता में अपनी फास्ट क्लासिक बाजी छोड़ दी।

Prakhar
November 19, 2026
2 min read
शतरंज में कार्लसन की राह पर अभिमन्यु मिश्रा, वैशाली को मिले पूरे आठ अंक

दुनिया के नंबर एक शतरंज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन के नक्शेकदम पर चलते हुए आर वैशाली के प्रतिद्वंद्वी अभिमन्यु मिश्रा और रिचर्ड रैपर्ट ने टोटल चेस विश्व चैंपियनशिप टूर पायलट प्रतियोगिता में अपनी फास्ट क्लासिक बाजी छोड़ दी।

कार्लसन ने लगातार दूसरे दिन अपनी बाजी नहीं खेली। कार्लसन ने मंगलवार को कजाखस्तान की ग्रैंडमास्टर बिबिसारा असाउबायेवा के खिलाफ दो दिवसीय मैच के पहले चरण में अजेय बढ़त हासिल करने के बाद अपना फास्ट क्लासिक मुकाबला छोड़ दिया था।

कार्लसन ने एक दिन बाद फिर अजेय बढ़त हासिल करने के बाद मुकाबला नहीं खेला। मिश्रा और रैपर्ट ने भी ऐसा ही किया जिससे उनके प्रतिद्वंद्वी क्रमश: वैशाली और आर्मेनिया ग्रैंडमास्टर हाइक मार्टिरोसियन खेल हॉल में इंतजार करते रह गए।

मिश्रा ने 21वें से 24वें स्थान के लिए मुकाबला करते हुए पहले दिन की बाजी 13-7 से जीती। इसके बाद दूसरे दिन की फास्ट क्लासिक बाजी से पहले उन्होंने 11-1 की अजेय बढ़त बना रखी थी।

17 वर्षीय मिश्रा ने फास्ट क्लासिक बाजी नहीं खेलने का फैसला किया जिससे वैशाली को दांव पर लगे सभी आठ अंक मिल गए। हालांकि मिश्रा ने दूसरे दिन का मुकाबला 11-9 से जीता और इस तरह दोनों दिन की बाजियों के आधार पर मुकाबला भी अपने नाम कर लिया।

वैशाली ने कहा, ‘‘कहने के लिए कुछ नहीं है।’’ अब वैशाली टूर्नामेंट में आखिरी स्थान पर रहने से बचने के लिए नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव से भिड़ेंगी।

मिश्रा ने बाद में ‘एक्स’ पर अपनी सफाई देते हुए लिखा, ‘‘मैं केवल अपना पक्ष रखना चाहता था। यह बेहद थका देने वाली और चुनौतीपूर्ण शीर्ष स्तर की प्रतियोगिता रही है जिसमें नॉकआउट प्रारूप के तहत हर दिन कई बाजियां खेलनी पड़ रही हैं। एक दिन में सात बाजियां भी खेली गईं। दिन का दूसरा रेपिड मुकाबला जीतने और मैच अपने नाम करने के बाद मैं थक गया था।’’

https://x.com/ChessMishra/status/2123138390086295817?s=20

उन्होंने लिखा, ‘‘अगली बाजी से काफी पहले मैंने मुख्य निर्णायक से पूछा था कि क्या मेरे लिए मुकाबले में उपस्थित नहीं होना स्वीकार्य होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुकाबले से हटने का निर्णय पूरी तरह उनका अपना था और उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं है।

दूसरी ओर रैपर्ट ने फास्ट क्लासिक बाजी छोड़ने का फैसला करने से पहले ही मार्टिरोसियन के खिलाफ मुकाबला गंवा दिया था। हंगरी के खिलाड़ी ने पहले दिन की बाजी 9-11 से गंवाई और दूसरे दिन वह 2-10 से पीछे चल रहे थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।