आरव भास्कर ने विराट सिंह को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
पांचवीं वरीय उत्तर प्रदेश के आरव भास्कर ने ब्रज मोहन लाल तिवारी मेमोरियल आइटा चैंपियनशिप सीरीज अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट के एकल क्वार्टर फाइनल में चौथी वरीय प्रदेश के ही विराट सिंह को 6-3, 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।

लखनऊ। पांचवीं वरीय उत्तर प्रदेश के आरव भास्कर ने ब्रज मोहन लाल तिवारी मेमोरियल आइटा चैंपियनशिप सीरीज अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट के एकल क्वार्टर फाइनल में चौथी वरीय प्रदेश के ही विराट सिंह को 6-3, 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।
ब्रज मोहन लाल तिवारी मेमोरियल आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट
एकल के अन्य मुकाबलों में शीर्ष वरीय वंशराज जलोटा, दूसरी वरीय फैज किदवई और तीसरी वरीय अनुरुद्ध ने भी अपने-अपने मैच जीतकर अंतिम चार में जगह बनाई।
विराट-ध्रुव की जोड़ी ने शीर्ष वरीय फैज-वंशराज को हराकर युगल फाइनल में किया प्रवेश
उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में टीवीएस द्वारा प्रायोजित टूर्नामेंट में बुधवार को एकल में क्वार्टर फाइनल व युगल में सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए।
युगल सेमीफाइनल में चौथी वरीय विराट सिंह व ध्रुव सिंह की जोड़ी ने उलटफेर करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। इस जोड़ी की खिताबी मुकाबले में दूसरी वरीय आरव भास्कर व अनुरुद्ध कुमार की जोड़ी से भिड़ंत होगी।
एकल में आरव, फैज, वंशराज और अनुरुद्ध जीते
एकल क्वार्टर फाइनल में आरव ने विराट के खिलाफ 6-3, 6-2 से जीत दर्ज की। विराट ने उन्हें चुनौती देने की कोशिश की, लेकिन आरव ने अहम मौकों पर बेहतर खेल दिखाते हुए सीधे सेटों में मुकाबला अपने नाम कर लिया।
दूसरे क्वार्टर फाइनल में दूसरी वरीय फैज किदवई ने आर्यज पांडेय को 6-3, 6-1 से शिकस्त दी। वहीं शीर्ष वरीय यूपी के वंशराज जलोटा ने यूपी के मोहम्मद आरिज को 7-5, 6-2 से हराया। वंशराज को पहले सेट में कड़ी चुनौती मिली लेकिन उन्होंने बेहतरीन शॉट खेलते हुए पहला सेट अपने नाम करने के बाद दूसरे सेट में भी बाजी मारकर सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
चौथे क्वार्टर फाइनल में तीसरी वरीय अनुरुद्ध ने आर्य सिंह को 6-2, 6-2 से हराकर अंतिम चार में स्थान सुरक्षित किया। अनुरुद्ध ने सटीक सर्विस और निरंतर अच्छे खेल की बदौलत सीधे सेटों में जीत दर्ज की।
पुरुष युगल की फाइनल लाइनअप तय
पुरुष युगल के पहले सेमीफाइनल में चौथी वरीय विराट सिंह व ध्रुव सिंह ने शीर्ष वरीय फैज किदवई व वंशराज जलोटा को 2-6, 6-4, 10-3 से हराकर उलटफेर किया।
विराट और ध्रुव ने पहला सेट गंवाने के बाद वापसी की और दूसरा सेट 6-4 से जीतकर मुकाबले में बराबरी हासिल की। निर्णायक तीसरे सेट में दोनों ही जोड़ियों के बीच एक-एक अंक के लिए जोरदार टक्कर हुई जिसमें विराट व ध्रुव ने सुपर टाईब्रेक में 10-3 की जीत से फाइनल का टिकट हासिल किया।
इस वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में दूसरी वरीय आरव भास्कर व अनुरुद्ध कुमार की जोड़ी ने तीसरी वरीय राजवीर भोइर व अमर्त्य चौधरी को 6-3, 6-2 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया।
सम्बंधित ख़बरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए शुभमन गिल ने शुरू की तैयारी
भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चार नवंबर से ईडन पार्क पर शुरू हो रही पांच मैचों की वनडे श्रृंखला से पहले यहां नेट अभ्यास किया।
हाइलो ओपन में सिंधु की शानदार शुरुआत, अश्मिता चालिहा पहले दौर में बाहर
स्टार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने हाइलो ओपन 2026 में शानदार शुरुआत करते हुए यूएई की प्रकृति भरत को सीधे गेम में हराकर महिला एकल के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत की अश्मिता चालिहा को पहले दौर में हार मिली।
बेसल ओपन में जोकोविच की शानदार वापसी, एटीपी फाइनल्स की उम्मीदें मजबूत
सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने बेसल ओपन में जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड को एक और झटका, लॉकी फर्ग्यूसन बाहर
न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के बीच एक और झटका लगा है। तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन चोट के कारण भारत के खिलाफ टी20 श्रृंखला के बाकी मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। टीम में फर्ग्यूसन की जगह मैट फिशर को शामिल किया गया है।
