द इंडियन व्यू

न्यूजीलैंड दौरे का निराशाजनक अंत, आखिरी वनडे में भी नहीं चले रोहित और विराट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में भी विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज बल्लेबाजों का फ्लॉप शो देखने को मिला।

Prakhar
November 15, 2026
3 min read
न्यूजीलैंड दौरे का निराशाजनक अंत, आखिरी वनडे में भी नहीं चले रोहित और विराट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में भी विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज बल्लेबाजों का फ्लॉप शो देखने को मिला।

पिछले मुकाबले में सिर्फ 89 रनों पर ऑलआउट हुई टीम इंडिया से सीरीज के आखिरी मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीदें थीं, लेकिन ऊपरी क्रम के बल्लेबाजों ने एक बार फिर निराश किया।

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने पिछले मुकाबले में स्कोरबोर्ड में कोई इजाफा नहीं किया था। ये दोनों बल्लेबाज बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए थे। दिग्गज बल्लेबाजों की खराब फॉर्म पांचवें मुकाबले में भी जारी रही। रविवार को माउंट माउंगानुई में खेले जा रहे मुकाबले में इन दिग्गजों के बल्ले से दहाई का आंकड़ा पार नहीं हुआ है।

रोहित शर्मा ने 7 रनों की पारी खेली, वहीं, विराट कोहली ने 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। न्यूजीलैंड की धरती पर रोहित और विराट का यह आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच है।

ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों ग्रेट्स के 2027 विश्व कप तक खेलने की ही संभावना है और इस सीरीज के बाद न्यूजीलैंड में कोई भी वनडे सीरीज विश्व कप के पहले शेड्यूल्ड नहीं है। विराट और रोहित टेस्ट और टी-20 से पहले ही संन्यास ले चुके हैं।

रोहित शर्मा और विराट कोहली के यह सीरीज एकदम से भूलने वाली रही। कोहली के बल्ले से तो फिर भी पहले मुकाबले में एक तेज फिफ्टी आई, लेकिन रोहित शर्मा ने पूरी तरह निराश किया।

इन दोनों बल्लेबाजों ने चार मैचों में बल्लेबाजी की और एक राह पर चलते हुए तीन बार दहाई के आंकड़े को पार नहीं किया। रोहित शर्मा ने इस पूरी सीरीज में सिर्फ तीस रन बनाए, वहीं विराट कोहली के बल्ले से एक अर्धशतक की मदद से चार पारियों में सिर्फ 86 रन निकले।

रोहित शर्मा ने इस सीरीज में दो बार शून्य बनाया। रोहित के बल्ले से पहले मैच में शून्य, दूसरे में 23, चौथे में शून्य और पांचवें में 3 रन निकले। विराट कोहली के बल्ले से पहले वनडे में 51 गेंदों में 74 रन निकले लेकिन उसके बाद तीन मैचों में वे सिर्फ 12 रन बना सके।

दूसरे वनडे में कोहली ने 7 रन बनाए, चौथे मैच में शून्य पर आउट हुए और आखिरी मुकाबले में सिर्फ 5 रनों का योगदान दे सके।

बता दें कि तीसरा वनडे मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था। विराट कोहली के लिए यह उनके वनडे करियर की सिर्फ चौथी सीरीज या टूर्नामेंट है, जहां वे तीन बार सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुए हैं। इससे पहले उनके साथ 2011 वर्ल्ड कप, पाकिस्तान के खिलाफ 2012/13 वनडे सीरीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2014/15 की वनडे सीरीज में ऐसा हुआ था।

न्यूजीलैंड सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली का प्रदर्शन

रोहित शर्मा स्कोरलाइन- 0, 23, 0, 7 यानी पूरी सीरीज में कुल 30 रन।

विराट कोहली स्कोरलाइन- 74, 7, 0, 5 यानी पूरी सीरीज में कुल 86 रन।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।