देवांश भटनागर शीर्ष पर रहते हुए नाकआउट में, लखनऊ के सुमित, प्रियांशु व विक्की भी क्वालीफाई
लखनऊ। नोएडा के देवांश भटनागर ने उत्तर प्रदेश राज्य रैंकिंग टेनपिन बॉलिंग टूर्नामेंट-2025 में शीर्ष पर काबिज रहते हुए नाकआउट के लिए क्वालीफाई कर लिया। इसी के साथ दूसरे दिन दूसरे राउंड के मुकाबलों के बाद नाकआउट में जगह…

लखनऊ। नोएडा के देवांश भटनागर ने उत्तर प्रदेश राज्य रैंकिंग टेनपिन बॉलिंग टूर्नामेंट-2025 में शीर्ष पर काबिज रहते हुए नाकआउट के लिए क्वालीफाई कर लिया। इसी के साथ दूसरे दिन दूसरे राउंड के मुकाबलों के बाद नाकआउट में जगह बनाने वाले शीर्ष आठ खिलाड़ियों में लखनऊ के सुमित वैश्य, प्रियांशु यादव व विक्की वर्मा भी रहे।
नॉकआउट राउंड के लिए शीर्ष आठ खिलाड़ियों के नाम तय
उत्तर प्रदेश टेनपिन बॉलिंग एसोसिएशन (यूपीटीबीए) के तत्वावधान में लखनऊ के लुलू मॉल स्थित फंटुरा बॉलिंग सेंटर में आयोजित टूर्नामेंट के दूसरे दिन नोएडा के देवांश भटनागर ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए कुल 2173 पिनफॉल के चलते 181.08 स्कोर के औसत के साथ अपनी बढ़त बनाए रखी। वहीं कानपुर के पदम वर्धन ने शानदार खेल दिखाया और कुल 2142 पिनफॉल के साथ औसत 178.5 स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए अगले राउंड में पहुंचे।

उत्तर प्रदेश राज्य रैंकिंग टेनपिन बॉलिंग टूर्नामेंट-2025
इसी के साथ लखनऊ के सुमित वैश्य तीसरे स्थान पर खिसक गए, जिन्होंने 2082 पिनफॉल के चलते औसत 173.5 स्कोर अर्जित किया। लखनऊ के ही प्रियांशु यादव ने 1943 पिनफॉल के चलते औसत 161.91 स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहते हुए क्वार्टर फाइनल का टिकट हासिल किया।
इसी के साथ क्वार्टर फाइनल में शीर्ष आठ खिलाड़ियों ने क्वालीफाई किया जिसमें कानपुर के संदीप मारवाह 1874 पिनफॉल के चलते औसल 156.16 स्कोर के साथ पांचवें, कानपुर के ही शुभम गोयनका 1862 पिनफॉल के चलते औसत 155.16 स्कोर के साथ छठें, लखनऊ के विक्की वर्मा 1826 पिनफॉल के चलते 152.16 स्कोर के साथ सातवें व आगरा के शशांक कौशिक 1824 पिनफॉल के चलते औसत 152 स्कोर के साथ आठवें स्थान पर रहे।
टूर्नामेंट अब नॉकआउट राउंड में प्रवेश कर चुका है, जहां शीर्ष 8 खिलाड़ी अपनी रैंकिंग के अनुसार क्वार्टर फाइनल में आमने-सामने होंगे। इन सभी मैचों का परिणाम दो गेम के कुल पिनफॉल के आधार पर तय होगा।
क्वार्टर फाइनल लाइनअप
पहला : रैंक 1 देवांश भटनागर (नोएडा) बनाम रैंक 8 शशांक कौशिक (आगरा)
दूसरा : रैंक 2 पदम वर्धन (कानपुर) बनाम रैंक 7 विक्की वर्मा (लखनऊ)
तीसरा : रैंक 3 सुमित वैश्य (लखनऊ) बनाम रैंक 6 शुभम गोयनका (कानपुर)
चौथा : रैंक 4 प्रियांशु यादव (लखनऊ) बनाम रैंक 5 संदीप मारवाह (कानपुर)
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
