द इंडियन व्यू

भारत की ओलंपिक तैयारियों का रोडमैप तैयार करने के लिए होगी बैठक

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया भारत की ओलंपिक तैयारियों के लिए विचारों का आदान-प्रदान करने और एक खाका तैयार करने लिए विभिन्न राज्यों के खेल मंत्रियों, वरिष्ठ प्रशासकों और प्रमुख सरकारी अधिकारियों के साथ दो दिवसीय…

Ragwendra P Singh
March 6, 2025
2 min read
भारत की ओलंपिक तैयारियों का रोडमैप तैयार करने के लिए होगी बैठक

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया भारत की ओलंपिक तैयारियों के लिए विचारों का आदान-प्रदान करने और एक खाका तैयार करने लिए विभिन्न राज्यों के खेल मंत्रियों, वरिष्ठ प्रशासकों और प्रमुख सरकारी अधिकारियों के साथ दो दिवसीय बैठक की अगुवाई करेंगे।

साभार : गूगल

बैठक सात और आठ मार्च को शहर के कान्हा शांति वनम में होगी। भारत 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में दोहरे अंक में पदक जीतने की उम्मीद कर रहा है और 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भी बोली लगा रहा है।

भारत मेजबानी का दावा पेश करने के लिए अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति को पहले ही आशय पत्र सौंप चुका है। खेल मंत्रालय ने कहा, ‘‘विचार-विमर्श खेल प्रशासन को बढ़ाने, जमीनी स्तर की प्रतिभा की पहचान, बुनियादी ढांचे के विकास, समावेशिता और सहयोग को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगा।’’

विचार-मंथन सत्र का मुख्य फोकस विभिन्न सरकारी योजनाओं का अवलोकन और इस पर राज्यों के साथ समन्वय स्थापित करना होगा। कॉर्पोरेट के साथ खेल के बुनियादी ढांचे के विकास की साझेदारी, प्रतिभा खोज और सुशासन को बढ़ावा देना भी शामिल होगा।

मांडविया ने कहा, ‘‘ उत्तराखंड में हाल में समाप्त हुए राष्ट्रीय खेलों में भारतीय खिलाड़ियों की सफलता से हमारी अपार क्षमता का पता चलता है। हमारा लक्ष्य ओलंपिक उत्कृष्टता हासिल करना और भारत को वैश्विक खेल शक्ति बनाना है।

ओलंपिक की मेजबानी एक राष्ट्रीय मिशन है और हमें एक साथ आगे बढ़ना चाहिए।’’ खेल मंत्री ने कहा कि चर्चा का एक महत्वपूर्ण पहलू पूर्व खिलाड़ियों की विशेषज्ञता का लाभ उठाना होगा। उन्होंने राज्यों से प्रतिभाओं की पहचान करने का आग्रह भी किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।