द इंडियन व्यू

नंबर-1 वनडे ऑलराउंडर बने अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई

आईसीसी ने बुधवार को वनडे प्लेयर्स की ताजा रैंकिंग जारी कै है। अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई नंबर-1 वनडे ऑलराउंडर बन गए हैं। उन्होंने हमवतन मोहम्मद नबी को दूसरे नंबर पर खिसका दिया है। उमरजई के खाते में 296 रेटिंग अंक…

Ragwendra P Singh
March 5, 2025
2 min read
नंबर-1 वनडे ऑलराउंडर बने अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई

आईसीसी ने बुधवार को वनडे प्लेयर्स की ताजा रैंकिंग जारी कै है। अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई नंबर-1 वनडे ऑलराउंडर बन गए हैं। उन्होंने हमवतन मोहम्मद नबी को दूसरे नंबर पर खिसका दिया है। उमरजई के खाते में 296 रेटिंग अंक हैं। यह उनके करियर के सर्वोच्च रेटिंग अंक हैं। उन्होंने दो स्थान का फायदा होने के बाद नबी से गद्दी छीनी। नबी के 292 अंक हैं।

@ICC

उमरजई ने चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पांच विकेट हॉल लेने के अलावा 41 रनों की पारी खेली थी। अफगानिस्तान से हारने के कारण इंग्लैंड का टूर्नामेंट से बोरिया बिस्तर बंध गया। उमरजई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 67 रन बनाए थे लेकिन मैच बारिश में धुल गया।

वहीं, भारतीय स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल की मौज आ गई। वह 17 स्थान की छलांग लगाकर 13वें पर पहुंच गए हैं। उन्होंने करियर के सर्वोच्च 194 रेटिंग अंक हासिल किए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 42 और ऑस्ट्रेलिया के सामने 27 रन रन बनाए थे। उन्होंने एक-एक विकेट भी निकाला था।

https://twitter.com/ICC/status/1897196375324156018

बल्लेबाजों की रैंकिंग की बात करें तो विराट कोहली को एक स्थान का फायदा हुआ है। वह 747 अंकों के साथ चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में 98 गेंदों में 84 रनों की अहम पारी खेली थी और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

कप्तान रोहित शर्मा (745) को दो स्थान का नुकसान हुआ है। रोहित टूर्नामेंट में अभी तक बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं। ओपनर शुभमन गिल (791) शीर्ष पर बरकरार हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम (770) दूसरे स्थान पर हैं। टॉप-10 में तीन भारतीय बल्लेबाज हैं।

गेंदबाजों की रैंकिंग में भारत के अनुभवी पेसर मोहम्मद शमी (609) को तीन स्थान का लाभ मिला है। वह अब 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं। शमी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 48 रन देकर तीन विकेट चटकाए। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराने के बाद फाइनल में एंट्री की है।

न्यूजीलैंड के मैट हेनरी (649) तीन स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ आखिरी लीग मैच में पांच विकेट हॉल लिया था। श्रीलंकाई स्पिनर महेश तीक्षणा (680) नंबर वन गेंदबाज हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज (660) दूसरे पायदान पर हैं। स्पिन कुलदीप यादव (637) टॉप-10 में एकमात्र भारतीय गेंदबाज हैं। वह छठे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान (640) पांचवें नंबर पर हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।