सीएम योगी से मिली यूपी वॉरियर्स की कप्तान दीप्ति शर्मा
लखनऊ: वुमेन्स प्रीमियर लीग के मौजूदा संस्करण में अपने होम लेग से पहले यूपी वॉरियर्स टीम की कप्तान दीप्ति शर्मा और कैप्री स्पोर्ट्स की निदेशक जिनिशा शर्मा ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात…

लखनऊ: वुमेन्स प्रीमियर लीग के मौजूदा संस्करण में अपने होम लेग से पहले यूपी वॉरियर्स टीम की कप्तान दीप्ति शर्मा और कैप्री स्पोर्ट्स की निदेशक जिनिशा शर्मा ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और उन्हें यहां होने वाले टीम के मैचों के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री से मुलाक़ात कर उन्हें मैचों के लिए आमंत्रित किया
कैप्री स्पोर्ट्स की निदेशक जिनिशा शर्मा ने कहा, "हमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शुभकामनाएं पाकर बहुत खुशी हुई है। उन्होंने हमारी टीम को लखनऊ में अपने होम लेग के मैचों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया है। हमारे लिए अपने मैचों के लिए उनकी मेजबानी करना एक विशेष क्षण होगा और हमें विश्वास है कि टीम उन्हें और उत्तर प्रदेश राज्य को गौरवान्वित करेगी।"
यूपी वॉरियर्स टीम मौजूदा वुमेन्स प्रीमियर लीग के दौरान अपने घरेलू स्टेडियम लखनऊ में तीन मैच खेलेगी
यूपी वॉरियर्स की कप्तान दीप्ति शर्मा ने आगे कहा, "उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलना हमारे लिए सम्मान की बात थी। हम उनका समर्थन पाकर बेहद खुश हैं और टीम के लिए उनकी शुभकामनाओं के लिए आभारी हैं।"
यूपी वॉरियर्स WPL के सीजन 3 में लखनऊ में अपने अंतिम पड़ाव के लिए तैयार हैं। उत्तर प्रदेश की ही निवासी दीप्ति शर्मा की अगुआई में वाली और कैप्री स्पोर्ट्स के स्वामित्व वाली यूपी वॉरियर्स टीम का लक्ष्य भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार खेलते हुए इतिहास रचना है।
वुमेंस प्रीमियर लीग के इस चरण के दौरान यूपी वॉरियर्स का पहला मुकाबला 3 मार्च को गुजरात जायंट्स से होगा। इसके बाद जॉन लुईस की कुशल कोचिंग वाली यह टीम 6 और 8 मार्च को क्रमशः मुंबई इंडियंस और गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी।
यूपी वॉरियर्स डब्ल्यूपीएल 2025 टीम: दीप्ति शर्मा (कप्तान), उमा छेत्री (विकेट कीपर), चिनेल हेनरी, पूनम खमनार, किरण नवगिरे, दिनेश वृंदा, जॉर्जिया वोल, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, तहलिया मैकग्राथ, श्वेता सेहरावत, अंजलि सरवानी, सोफी एक्लेस्टोन, राजेश्वरी गायकवाड़, साइमा ठाकोर, आरुषि गोयल, क्रांति गौड़, गौहर सुल्ताना।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
