द इंडियन व्यू

9 साल बाद घरेलू सरजमीं पर केएल राहुल का शतक, भारत को दिलाई मजबूत बढ़त

एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के बेहतरीन फॉर्म को वेस्टइंडीज के खिलाफ होम सीरीज में कायम रखते हुए केएल राहुल ने शानदार शतक जड़ा अहमदाबाद टेस्ट के दूसरे दिन लंच से पहले उन्होंने अपना शतक पूरा किया। लंच के बाद जब खेल शुरू हुआ तब…

Ragwendra P Singh
October 3, 2025
2 min read
9 साल बाद घरेलू सरजमीं पर केएल राहुल का शतक, भारत को दिलाई मजबूत बढ़त

एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के बेहतरीन फॉर्म को वेस्टइंडीज के खिलाफ होम सीरीज में कायम रखते हुए केएल राहुल ने शानदार शतक जड़ा अहमदाबाद टेस्ट के दूसरे दिन लंच से पहले उन्होंने अपना शतक पूरा किया। लंच के बाद जब खेल शुरू हुआ तब वह पहले ही ओवर में बिना कोई रन और जोड़े आउट हो गए। यह उनके करियर का 11वां टेस्ट शतक है।

@BCCI

यह घरेलू सरजमीं पर उनके करियर का महज दूसरा टेस्ट शतक है जो 9 साल बाद आया है। केएल राहुल की जबरदस्त पारी से भारत ने दूसरे दिन लंच तक 3 विकेट पर 218 रन बनाए। लंच तक पहली पारी के आधार पर वेस्टइंडीज पर उसकी बढ़त 56 रन की हो चुकी थी।

दूसरे दिन के पहले सत्र तक केएल राहुल 100 रन और ध्रुव जुरेल 14 रन बनाकर नाबाद लौटे। उसके बाद दूसरे सत्र के पहले ही ओवर में केएल अपना विकेट गंवा बैठे। शुक्रवार सुबह भारत ने 2 विकेट पर 121 रन से आगे अपनी पारी शुरू की। तब केएल राहुल 53 और कप्तान शुभमन गिल 18 रन पर थे।

दूसरे दिन पहले सत्र में भारत को कप्तान गिल के तौर पर बहुत बड़ा झटका लगा। वह 100 गेंद में 50 रन बनाकर रोस्टन चेज का शिकार बने। उसके बाद ध्रुव जुरेल बल्लेबाजी के लिए आए।

केएल राहुल और जुरेल ने ये सुनिश्चित किया कि लंच तक भारत को कोई और झटका न लगे। लंच से 2 ओवर पहले केएल राहुल ने 190 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की। यह टेस्ट क्रिकेट में उनकी 11वीं सेंचुरी है। इस दौरान उन्होंने 12 चौके जड़े। केएल राहुल का घरेलू सरजमीं पर यह महज दूसरा टेस्ट शतक है जो करीब 9 साल बाद आया है।

इससे पहले उन्होंने दिसंबर 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ चेपक में टेस्ट शतक लगाया था। उस मैच में उन्होंने 199 रन की पारी खेली थी। खास बात ये है कि उस वक्त टीम इंडिया के लिए खेलने वाले खिलाड़ियों में उनके अलावा सिर्फ उपकप्तान रविंद्र जडेजा ही हैं जो अभी प्लेइंग इलेवन में हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।