द इंडियन व्यू

7वीं शिवानी जिला इंटर स्कूल शतरंज चैंपियनशिप 1 व 2 फरवरी को

लखनऊ। लखनऊ जिला चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं शिवानी पब्लिक स्कूल, शहीद पथ लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में 7वीं शिवानी जिला इंटर स्कूल शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन आगामी 1 और 2 फरवरी को शिवानी पब्लिक स्कूल, मानसरोवर योजना, शहीद…

Ragwendra P Singh
January 27, 2025
1 min read

लखनऊ। लखनऊ जिला चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं शिवानी पब्लिक स्कूल, शहीद पथ लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में 7वीं शिवानी जिला इंटर स्कूल शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन आगामी 1 और 2 फरवरी को शिवानी पब्लिक स्कूल, मानसरोवर योजना, शहीद पथ, लखनऊ में किया जाएगा।

साभार : गूगल

एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर दुबे ने जानकारी दी कि इस दो दिवसीय चैंपियनशिप में अंडर-7, अंडर-9, अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक और बालिकाओं के बीच मुकाबले होंगे। इस प्रतियोगिता में लखनऊ के विभिन्न स्कूलों की टीमें भाग लेंगी।

चैंपियनशिप में 300 से अधिक स्कूली खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप के विभिन्न वर्गों में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को कुल 50 ट्राफियों से पुरस्कृत किया जाएगा। चैंपियनशिप में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी 30 जनवरी 2025 तक पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के लिए मोबाइल नंबर 9559999158 पर संपर्क किया जा सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।