द इंडियन व्यू

राष्ट्रीय निशानेबाजी : वरुण तोमर सीनियर के साथ जूनियर में भी चैंपियन

67वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल में सीनियर और जूनियर वर्ग के खिताब जीतकर मौजूदा एशियाई चैंपियन वरुण तोमर ने सुर्खियां बटोरीं। @OfficialNRAI सेना के 21 वर्षीय निशानेबाज तोमर पिछले…

Ragwendra P Singh
January 5, 2025
2 min read
राष्ट्रीय निशानेबाजी : वरुण तोमर सीनियर के साथ जूनियर में भी चैंपियन

67वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल में सीनियर और जूनियर वर्ग के खिताब जीतकर मौजूदा एशियाई चैंपियन वरुण तोमर ने सुर्खियां बटोरीं।

@OfficialNRAI

सेना के 21 वर्षीय निशानेबाज तोमर पिछले साल मामूली अंतर से पेरिस ओलंपिक खेलों में जगह बनाने से चूक गए थे। उन्होंने सीनियर वर्ग के फाइनल में धीमी शुरुआत से उबरते हुए सेना की अपनी टीम के साथी प्रद्युम्न सिंह को 0.8 अंक से पीछे छोड़कर अपना पहला राष्ट्रीय खिताब जीता।

राजस्थान के आकाश भारद्वाज ने कांस्य पदक जीता। तोमर ने इसके बाद जूनियर फाइनल में भी धीमी शुरुआत की लेकिन वह जल्द ही बढ़त बनाने में कामयाब रहे। उन्होंने उत्तर प्रदेश के निखिल सरोहा को हराकर दोहरा खिताब जीता।

https://twitter.com/OfficialNRAI/status/1875808123501605342

सीनियर वर्ग के फ़ाइनल में तोमर का स्कोर 238 था जबकि जूनियर वर्ग के फाइनल में उन्होंने इससे भी बेहतर प्रदर्शन करके 246.2 अंक बनाकर स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रद्युम्न जूनियर वर्ग में तीसरे स्थान पर रहे।

युवा वर्ग के फाइनल में उत्तर प्रदेश के चिराग शर्मा ने अपने ही राज्य के 14 वर्षीय निशानेबाज देव प्रताप को 1.3 अंक के अंतर से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। राजस्थान के मयंक चौधरी ने कांस्य पदक जीता। पिस्टल निशानेबाजी में हरियाणा 23 स्वर्ण पदक लेकर पहले, राजस्थान 22 स्वर्ण पदक के साथ दूसरे और महाराष्ट्र 13 स्वर्ण पदक लेकर तीसरे स्थान पर रहा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।