60 करोड़ की ठगी मामले में शिल्पा शेट्टी से हुई पूछताछ
मुंबई : अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पिछले काफी समय से एक कथित 60 करोड़ की ठगी मामले को लेकर चर्चा में हैं। अब इस मामले में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने अभिनेत्री से लंबी पूछताछ की…

मुंबई : अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पिछले काफी समय से एक कथित 60 करोड़ की ठगी मामले को लेकर चर्चा में हैं। अब इस मामले में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने अभिनेत्री से लंबी पूछताछ की है।सूत्रों के मुताबिक ईओडब्ल्यू की टीम ने शिल्पा से उनके मुंबई स्थित आवास पर जाकर बीती रात करीब 4 घंटे 30 मिनट तक पूछताछ की। जांच एजेंसी ने शिल्पा से उस एड कंपनी के बैंक खातों और लेन-देन से जुड़ी जानकारी मांगी, जिसके जरिए कथित रूप से यह वित्तीय गड़बड़ी की गई थी। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री ने ईओडब्ल्यू को कई जरूरी दस्तावेज और बैंक डिटेल्स सौंपे हैं, जिनकी अब जांच जारी है।ईओडब्ल्यू से जुड़े सूत्र के मुताबिक शिल्पा और राज, दोनों उसी कंपनी के डायरेक्टर थे, जिसके माध्यम से यह पूरा लेन-देन हुआ था। एजेंसी इस कंपनी से जुड़ी वित्तीय गतिविधियों और निवेश सौदों की बारीकी से जांच कर रही है। इससे पहले, व्यवसायी दीपक कोठारी ने दंपति पर आरोप लगाया था कि उन्होंने एक लोन-कम-इन्वेस्टमेंट डील के नाम पर उसके साथ 60 करोड़ की धोखाधड़ी की। इसी शिकायत के आधार पर अगस्त महीने में जुहू पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी। जांच आगे बढ़ने के साथ, ईओडब्ल्यू अब तक राज कुंद्रा समेत कुल 5 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। इसके अलावा कई वित्तीय दस्तावेज और बैंक ट्रांजैक्शन की जांच भी जारी है।इस पूरे विवाद के बीच, शिल्पा शेट्टी ने पूछताछ के दौरान पूरी तरह जांच में सहयोग करने की बात कही है। वहीं, इससे पहले मुंबई पुलिस ने शिल्पा और राज कुंद्रा के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया था, ताकि दोनों देश से बाहर न जा सकें। फिलहाल ईओडब्ल्यू की टीम इस मामले से जुड़ी कंपनी के बैंक रिकॉर्ड, निवेश दस्तावेज और लेन-देन की श्रृंखला की जांच में जुटी हुई है। आने वाले दिनों में एजेंसी कुछ और प्रमुख गवाहों और संबंधित अधिकारियों से पूछताछ कर सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
