6 मार्च से हरिद्वार में होगा युवा ऑल स्टार्स चैंपियनशिप का महासंग्राम
हरिद्वार (उत्तराखंड) : अपनी तरह का पहला कबड्डी टूर्नामेंट युवा ऑल स्टार्स चैंपियनशिप 6 मार्च 2025 से वंदना कटारिया इंडोर स्टेडियम हरिद्वार में शुरू होने जा रहा है। इस चैंपियनशिप के दौरान प्रतिदिन चार मुकाबले, जबकि…

हरिद्वार (उत्तराखंड) : अपनी तरह का पहला कबड्डी टूर्नामेंट युवा ऑल स्टार्स चैंपियनशिप 6 मार्च 2025 से वंदना कटारिया इंडोर स्टेडियम हरिद्वार में शुरू होने जा रहा है। इस चैंपियनशिप के दौरान प्रतिदिन चार मुकाबले, जबकि ग्रैंड फिनाले 4 अप्रैल को खेला जाएगा।

युवा प्रतिभाओं को बढ़ावा देने वाले इस मंच के बारे में बताते हुए युवा कबड्डी सीरीज के सीईओ विकास गौतम ने कहा कि, "यह टूर्नामेंट सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ियों की टक्कर वाला ऐसा प्रारूप होने वाला है, जैसा कबड्डी के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ।
30 दिनों तक लगातार होने वाले इन रोमांचक मुकाबलों में देश भर के युवा सितारे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते नजर आएंगे।" चर्चा को बढ़ाते हुए उन्होंने आगे कहा कि, "युवा ऑल स्टार्स चैंपियनशिप हमारे और युवा खिलाड़ियों के लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। यह युवा कबड्डी को एक नए मुकाम तक ले जाने का पहला कदम है और इसमें सम्मिलित होने वाले सभी प्रतिभागियों को मै उज्जवल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं।"
12 टीमें भिड़ेंगी खिताब के लिए
इस टूर्नामेंट में 12 टीमें खिताब के लिए एक दूसरे के आमने-सामने नजर आएंगी। दिसंबर 2024 से जनवरी 2025 के बीच खेले गए 11वें युवा कबड्डी सीरीज संस्करण से 6 टीमें इस चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं।
डिवीजन 1 के विजेता पलानी टस्कर्स इस चुनौती की अगुवाई करेंगे, जबकि सोनीपत स्पार्टन्स (रनर-अप) और कुरुक्षेत्र वॉरियर्स (तीसरा स्थान) भी अपनी दावेदारी पेश करते नजर आएंगे।डिवीजन 2 से यूपी फाल्कन्स (चैंपियन) और चंडीगढ़ चार्जर्स (रनर-अप) भी इस लीग का हिस्सा रहेंगे, वहीं डिवीजन 3 के विजेता वास्को वाइपर्स भी इस बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं।
इन 6 क्वालीफाई टीमों के अलावा 6 इनविटेशनल यूथ टीमें भी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी, जिनके नाम जल्द घोषित किए जाएंगे।
3 राउंड में तय होगा चैंपियन
टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें पूल A और पूल B में बांटी जाएंगी। यह पूल विभाजन युवा कबड्डी सीरीज के 11वें संस्करण के डिवीजन राउंड्स में मिली रैंकिंग के आधार पर किया गया है।
मैचों का समय प्रसारण सुबह 10:15 बजे, 11:45 बजे, दोपहर 4:00 बजे और शाम 5:30 बजे। से होगा। फैंस इन मुकाबलों का लाइव प्रसारण फैनकोड पर देख सकते हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम युवा कबड्डी के इस ऐतिहासिक मंच पर अपनी धाक जमाकर चैंपियन बनने में सफल होती है।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
