46 प्रतिशत भारतीय जेन-जी के लिए स्मार्टफोन सेलेक्शन में चिप की परफॉर्मेंस बेहद जरूरी
नई दिल्ली। भारत की जेन-जी आबादी तेजी से तकनीक प्रेमी और जानकार बनती जा रही है। 46 प्रतिशत जेन-जी आबादी का कहना है कि उनके लिए स्मार्टफोन की खरीद को लेकर चिपसेट की परफॉर्मेंस बेहद मायने रखती है। यह जानकारी गुरुवार को आई…

नई दिल्ली। भारत की जेन-जी आबादी तेजी से तकनीक प्रेमी और जानकार बनती जा रही है। 46 प्रतिशत जेन-जी आबादी का कहना है कि उनके लिए स्मार्टफोन की खरीद को लेकर चिपसेट की परफॉर्मेंस बेहद मायने रखती है। यह जानकारी गुरुवार को आई एक रिपोर्ट में दी गई।
साइबरमीडिया रिसर्च (सीएमआर) की रिपोर्ट में कहा गया है कि यंग यूजर्स न केवल लुक्स और प्राइस को देखते हुए अपने लिए एक नया स्मार्टफोन चुन रहे हैं, बल्कि उनके लिए यह भी मायने रखने लगा है कि फोन में कौन-सा चिपसेट है।
सीएमआर के इंडस्ट्री रिसर्च ग्रुप के वीपी प्रभु राम के अनुसार, जेन-जी एक उल्लेखनीय मोड़ पर है, जो पहली ग्लोबली कनेक्टेड पीढ़ी है, जो टेक्नोलॉजी से जुड़ी है।
उनके लिए स्मार्टफोन न केवल डिवाइस हैं, बल्कि पहचान की अभिव्यक्ति और एक्सप्लोरेशन के लिए टूल्स भी हैं।
राम ने कहा, वे हाई-परफॉर्मेंस की मांग करते हैं, चाहे फिर यह गेमिंग के लिए हो, कंटेंट क्रिएशन के लिए हो या कार में इन्फोटेनमेंट हब को लेकर उनकी उम्मीदों से जुड़ा हो। इन सभी एक्सपीरियंस को नेक्स्ट-जनरेशन चिपसेट पावर कर रहे हैं।
रिपोर्ट में बताया गया है कि जेन-जी पहली ट्रू डिजिटल-नेटिव जनरेशन है, जिसका जन्म स्मार्टफोन के युग में हुआ है और वे टेक्नोलॉजी से गहराई से जुड़े हैं।
गेमिंग से जेनएआई तक, वे नए टेक अनुभवों को तेजी से अपनाने में माहिर हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि जेन-जी के लिए केवल चिपसेट मायने नहीं रखता, बल्कि कई लोग परफॉर्मेंस और ट्रस्ट को लेकर ब्रांड को भी प्राथमिकता देते हैं।
जेन-जी की बढ़ती उम्मीदें केवल स्मार्टफोन तक ही सीमित नहीं हैं। स्टडी में पाया गया है कि वे कारों को डिजिटल लाइफस्टाइल के हिस्से के रूप में देखते हैं। वे एडवांस सेफ्टी फीचर्स, फास्ट चार्जिंग, एनर्जी एफिशिएंसी और कनेक्टेड एक्सपीरियंस के साथ स्मार्ट व्हीकल को अहमियत देते हैं।
72 प्रतिशत जेन-जी आबादी का मानना है कि कनेक्टेड व्हीकल ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बदलते हैं। गेमिंग एक दूसरा एरिया है, जहां वे काफी एक्टिव हैं।
करीब 4 में से 3 जेन-जी यूजर स्मार्टफोन गेमिंग में हफ्ते भर में 6 घंटे तक बिताते हैं। उनके लिए सोशल मीडिया और दोस्त नए गेम खोजने के मुख्य स्रोत हैं। बढ़ती संख्या में लोग प्रीमियम गेमिंग एक्सपीरियंस और ई-स्पोर्ट्स में रुचि रखते हैं।
विश्लेषकों ने कहा कि नई जनरेशन कंज्यूमर टेक से जुड़े भविष्य को आकार दे रही है। वे डिमांडिंग, उत्सुक और बेहतर जानकारी रखने वाले हैं। इनसे ब्रांड को तेजी से इनोवेट करने में मदद मिलती है।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
