41वें कैपेल ला ग्रांडे इंटरनेशनल ओपन शतरंज में भारत के पी इनियान उपविजेता
भारतीय ग्रैंडमास्टर पी इनियान यहां टाइब्रेकर में फ्रांस के इंटरनेशनल मास्टर माहेल से हारकर 41वें कैपेल ला ग्रांडे इंटरनेशनल ओपन शतरंज टूर्नामेंट में उपविजेता रहे। साभार : गूगल पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी ने छह…

भारतीय ग्रैंडमास्टर पी इनियान यहां टाइब्रेकर में फ्रांस के इंटरनेशनल मास्टर माहेल से हारकर 41वें कैपेल ला ग्रांडे इंटरनेशनल ओपन शतरंज टूर्नामेंट में उपविजेता रहे।

पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी ने छह जीत और तीन ड्रॉ के साथ 7.5 अंक बनाए और नौ राउंड के बाद माहेल के साथ पहले स्थान पर रहे। विजेता का फैसला करने के लिए टाइब्रेकर का सहारा लिया गया जिसमें फ्रांस के खिलाड़ी ने बाजी मारी।
इनियान ने चार जीत के साथ शुरुआत करने के बाद साथी भारतीय खिलाड़ी इंटरनेशनल मास्टर मुथैया के साथ पांचवीं बाजी ड्रॉ खेली। उन्होंने एक अन्य भारतीय ग्रैंडमास्टर और टूर्नामेंट में तीसरा स्थान हासिल करने वाले राजा रित्विक के साथ भी बाजी ड्रॉ कराई। इस परिणाम से इनियान को 16 रेटिंग अंक हासिल करने में मदद मिली और उनकी लाइव रेटिंग अब 2566 है।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
