द इंडियन व्यू

41वीं राष्ट्रीय जूनियर टेनी-क्वायट चैंपियनशिप 2025 के लिए उत्तर प्रदेश टीम रवाना

लखनऊ। चेन्नई (तमिलनाडु) स्थित वेल्लामल इंजीनियरिंग कॉलेज में 31 जनवरी से 4 फरवरी 2025 तक होने वाली 41वीं राष्ट्रीय जूनियर टेनी-क्वायट चैंपियनशिप 2025 में प्रतिभाग के लिए उत्तर प्रदेश की टीम रवाना हो गई। उत्तर प्रदेश…

Ragwendra P Singh
January 28, 2025
1 min read
41वीं राष्ट्रीय जूनियर टेनी-क्वायट चैंपियनशिप 2025 के लिए उत्तर प्रदेश टीम रवाना

लखनऊ। चेन्नई (तमिलनाडु) स्थित वेल्लामल इंजीनियरिंग कॉलेज में 31 जनवरी से 4 फरवरी 2025 तक होने वाली 41वीं राष्ट्रीय जूनियर टेनी-क्वायट चैंपियनशिप 2025 में प्रतिभाग के लिए उत्तर प्रदेश की टीम रवाना हो गई।

उत्तर प्रदेश टेनी-क्वायट एसोसिएशन के सचिव डॉ.सैयद रफत जुबैर रिजवी ने जानकारी दी कि बालक वर्ग की टीम में आदित्य यादव, अंशुमान सिंह, नैतिक शुक्ला, प्रियांशु पाल, अनश्रुत राय व रूद्र प्रताप सिंह का चयन किया गया है। बालक टीम कोच सत्यनारायण मौर्या(गोपाल) व मैनेजर सिकन्दर विलियम होंगे।

वहीं बालिका वर्ग की टीम में अंशिका यादव, रिद्धिमा सिंह, तृषा सिंह, तृप्ति कुशवाहा, प्रत्यक्षा सिंह व आरुषी राय को जगह मिली है। इस टीम की कोच रेनू सिंह और मैनेजर अखिलेश यादव होंगे। इसी के साथ उत्तर प्रदेश टीम हेड भी सिकन्दर विलियम होंगे।

डॉ.सैयद रफत जुबैर रिजवी ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों के लिए तीन दिवसीय शिविर उत्तर प्रदेश टेनी-क्वायट एसोसिएशन के तत्वावधान में लखनऊ में आयोजित किया गया था।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश टेनी-क्वायट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव मुकेश सिंह, टेक्निकल चेयरमैन हरिओम सिंह सोनू, टेनी-क्वायट फेडरेशन ऑफ इंडिया के रेफरी सुभाष सिंह आदि भी मौजूद रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।