द इंडियन व्यू

तृतीय एसबी लाल एडवोकेट मेमोरियल वेटरन टेनिस टूर्नामेंट 14 नवंबर से

तृतीय एसबी लाल एडवोकेट मेमोरियल वेटरन टेनिस टूर्नामेंट-2026 का आयोजन 14 से 15 नवंबर 2026 तक लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में किया जाएगा।

Prakhar
November 12, 2026
1 min read
तृतीय एसबी लाल एडवोकेट मेमोरियल वेटरन टेनिस टूर्नामेंट 14 नवंबर से

लखनऊ। तृतीय एसबी लाल एडवोकेट मेमोरियल वेटरन टेनिस टूर्नामेंट-2026 का आयोजन 14 से 15 नवंबर 2026 तक लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में किया जाएगा।

एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में वेटरन खिलाड़ियों के लिए सिंगल्स और डबल्स मुकाबले होंगे। एसडीएस के संस्थापक सदस्य पवन सागर ने बताया कि टूर्नामेंट में वेटरन सिंगल्स और वेटरन डबल्स में विभिन्न आयु वर्ग श्रेणियों जैसे 35 साल से अधिक, 45 साल से अधिक, 55 साल से अधिक और 65 साल से अधिक में मुकाबले होंगे।

टूर्नामेंट की विभिन्न श्रेणियों में आलोक भटनागर, अनिल कुमार, लक्ष्मण सिंह, मनोज मदान, अंकुर कपूर, सत्या पाठक, भूपेंद्र चौहान, एसबी खंडेलवाल, नवीन चरन, अजीत दुबे, डा. भारत दुबे, मनोज खंडेलवाल, दीपक पाठक, अजय उपाध्याय, पवन सागर, आशीष सिन्हा, बीडी सिंह, सुधीर मल्होत्रा, डा. विश्वास वर्मा, सुमित, स्वर्णेश चतुर्वेदी, अश्विनी कुमार, डा. मनीष, राहुल अग्रवाल, सुनील भटनागर, मिस्टर लोधी, सौरभ शुक्ला, डीए तिलक, नाजिर सईद, ताहिर मलिक, ऋषि शर्मा, आदित्य कपूर जैसे दिग्गज खिलाड़ी भाग लेंगे।

टूर्नामेंट में प्रविष्टि के लिए इच्छुक खिलाड़ी 13 नवंबर को शाम 7 बजे तक हिंद गौरव कुशवाहा से मोबाइल नंबर 7786845595 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रविष्टियां लखनऊ वेटरन्स टेनिस के व्हाटसएप्प ग्रुप में भी दी जा सकती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

महिला क्रिकेट की चमक अब वैक्स म्यूजियम में भी, हरमनप्रीत के स्टैच्यू का अनावरण

राजस्थान की राजधानी जयपुर में भारतीय महिला क्रिकेट की ऐतिहासिक उपलब्धियों को खास सम्मान दिया गया। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर के वैक्स स्टैच्यू का राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में भव्य समारोह के दौरान अनावरण किया गया।

आईएफएल में शनिवार को दो बड़े मुकाबले, नागालैंड यूनाइटेड का होगा ऐतिहासिक घरेलू पदार्पण

एफसी बेंगलुरु यूनाइटेड शनिवार, 14 नवंबर 2026 को स्टार सीमेंट इंडियन फुटबॉल लीग 2026-27 में बेंगलुरु फुटबॉल स्टेडियम में रियल कश्मीर एफसी की मेजबानी करेगा। मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 4:00 बजे शुरू होगा।

आईएफएल 2026-27 में भी स्टार सीमेंट का साथ, लगातार दूसरी बार बना टाइटल स्पॉन्सर

इंडियन फुटबॉल लीग (आईएफएल) को अपने अगले सीजन के लिए भी स्टार सीमेंट का साथ मिल गया है। कंपनी 2026-27 सीजन में लगातार दूसरी बार लीग की टाइटल स्पॉन्सर होगी। इस संबंध में दोनों पक्षों के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

दीप्ति शर्मा और मार्को यानसेन ने जीता अक्टूबर का आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार

भारतीय महिला हरफनमौला दीप्ति शर्मा को अक्टूबर महीने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की महीने की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुना गया है।