द इंडियन व्यू

रिकर्व तीरंदाजी : जुएल सरकार और दीपिका कुमारी ने जीते व्यक्तिगत स्वर्ण पदक

उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेल में रिकर्व तीरंदाजी प्रतियोगिता का रोमांचक समापन हुआ, जहां देश के शीर्ष तीरंदाजों ने अपनी प्रतिभा और धैर्य का अद्भुत प्रदर्शन किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में कई दिग्गजों ने…

Ragwendra P Singh
February 6, 2025
2 min read
रिकर्व तीरंदाजी : जुएल सरकार और दीपिका कुमारी ने जीते व्यक्तिगत स्वर्ण पदक

उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेल में रिकर्व तीरंदाजी प्रतियोगिता का रोमांचक समापन हुआ, जहां देश के शीर्ष तीरंदाजों ने अपनी प्रतिभा और धैर्य का अद्भुत प्रदर्शन किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में कई दिग्गजों ने अपनी प्रतिभा साबित की और पदक अपने नाम किए।

पुरुष रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा:

पश्चिम बंगाल के जुएल सरकार ने शानदार प्रदर्शन करतेहुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। सर्विसेज के इंद्र चंद इंद्र ने कड़ा मुकाबला किया, और रजत पदक जीता। वहीं, सिक्किम के अनुभवी तीरंदाज तरुण दीपराय ने अपनी योग्यता का परिचय देते हुए कांस्य पदक जीता।

महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा:

झारखंड की स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी ने अपने जबरदस्त प्रदर्शन से स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। बिहार की अंशिका कुमारी ने भी सराहनीय खेल दिखाया लेकिन रजत पदक जीता। झारखंड की ही एक और प्रतिभाशाली तीरंदाज को मलिका बारी ने संघर्ष पूर्ण मुकाबले में कांस्य पदक हासिल किया।

रिकर्व मिश्रित टीम स्पर्धा:

महाराष्ट्र की जोड़ी शुकमणिगजाननबबरेकर और गाथा आनंद राव खडके ने 4(19) के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता। हरियाणा की जोड़ी पार सहूडा और भजन कौर ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन 4(18) के स्कोर के साथ उन्हें रजत पदक मिला। झारखंड की गोल्डी मिश्रा और दीपिका कुमारी की जोड़ी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 5-1 के स्कोर से कांस्य पदक जीता।

रिकर्व पुरुष टीम स्पर्धा:

झारखंड की पुरुष टीम, जिसमें गोल्डी मिश्रा, श्रेय भारद्वाज, विष्णु चौधरी और गुरु चरण बेसरा शामिल थे, ने 4(29) के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता। उत्तर प्रदेश की टीम, जिसमें नीरज चौहान, अमन सिंह यादव, रोहित कुमार और मृणाल चौहान थे, ने 4(27) के स्कोर के साथ रजत पदक हासिल किया।

सर्विसेज की टीम, जिसमें बोम्म देवरा धीरज, राहुल, इंद्र चंद इंद्र और सुखचैन सिंह शामिल थे, ने रोमांचक मुकाबले में 4(28) - 4(27) के स्कोर से कांस्य पदक जीता।

रिकर्व महिला टीम स्पर्धा:

महाराष्ट्र की महिला टीम, जिसमें गाथा आनंद राव खडके, वैश्नवी बब्बा राव पवार, शर्वरी सोमनाथ शिंदे और मुक्ता दीपक मोडगी शामिल थीं, ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

झारखंड की टीम, जिसमें दीपिका कुमारी, कोमलिकाबारी, अंकिताभगत और तमन्ना वर्मा थीं, ने रजत पदक जीता।हरियाणा की टीम, जिसमें भजनकौर, कीर्ति, अवनि और भावना शामिल थीं, ने शानदार खेल दिखाते हुए 4(30) - 4(26) के स्कोर से कांस्य पदक जीता।

इस तरह, 38वें राष्ट्रीय खेल में रिकर्व तीरंदाजी प्रतियोगिता कई यादगार मुकाबलों की गवाह बनी और भारत के युवा तीरंदाजों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।