द इंडियन व्यू

38वें राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग के लिए प्रदेश कलारीपयट्टू टीम शनिवार को होगी रवाना

उत्तराखंड में आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग के लिए उत्तर प्रदेश कलारीपयट्टू मार्शल आर्ट टीम में चयनित खिला़ड़ियों को भाजपा वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश कलारीपयट्टू एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष नीरज सिंह…

Ragwendra P Singh
January 24, 2025
2 min read
38वें राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग के लिए प्रदेश कलारीपयट्टू टीम शनिवार को होगी रवाना

उत्तराखंड में आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग के लिए उत्तर प्रदेश कलारीपयट्टू मार्शल आर्ट टीम में चयनित खिला़ड़ियों को भाजपा वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश कलारीपयट्टू एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष नीरज सिंह ने प्रशिक्षण शिविर के समापन के उपरांत गोमती नगर आवास पर खिलाड़ियों को किट वितरित की और राष्ट्रीय खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।

एसोसिएशन प्रदेश महासचिव प्रवीण गर्ग ने बताया कि प्रदेश टीम में चयनित 14 खिलाड़ियों के लिए एसोसिएशन द्वारा आईबीएसए स्पोर्ट्स एकैडमी में 18 से 24 जनवरी के मध्य एक सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। टीम शनिवार को उत्तराखंड के लिए रवाना होगी और हरिद्वार के पुलिस लाइन इंडोर स्टेडियम में 28 से 30 जनवरी के बीच आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।

इंडियन कलारीपयट्टू फेडरेशन द्वारा चयनित फाइनल टीम में मानसी जायसवाल चुवाडुकुल और तलवार ढाल , जय श्री यादव- मेयपट्टू , ज्योति - हाई किक (+5.3) और तलवार ढाल , समीक्षा सिंह - उर्मी ढाल और 60 किलोग्राम भार वर्ग फाइट में , शिवांगी गौतम (-5.3) हाईकिक और उर्मी ढाल युगल

विष्णु चाहर और शाकिर उर्मी ढाल (सहारनपुर), साहिल वर्मा और सनी तलवार ढाल युगल , सनी- हाइ किक(-5.3), नितेश यादव फाइट 65 किलोग्राम भार वर्ग, अनुपम सैनी फाइट 80 किलोग्राम भार वर्ग सभी लखनऊ से) सैयद अयूब अली - चुवाडुकुल (गोंडा), प्रशांत सिंह उर्मी प्रदर्शन (रायबरेली), काजल साहू फाइट 70 किलोग्राम भार वर्ग ( फर्रुखाबाद) उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रियंका अग्रवाल, वैभव कुमार (टीम कोच) नितेश सिंह और मुस्तकीम अंसारी (टीम मैनेजर)/ सपोर्टिंग स्टाफ के रूप में सम्मिलित होंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।