38वें राष्ट्रीय खेलों मे प्रदेश कलारीपयट्टू टीम ने जीते 3 कांस्य पदक
उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश कलारीपयट्टू मार्शल आर्ट टीम ने डेमो खेल के तौर पर शामिल कलारीपयट्टू प्रतियोगिता के पहले दिन 3 कांस्य पदक जीते। खिला़ड़ियों को भाजपा वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश…

उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश कलारीपयट्टू मार्शल आर्ट टीम ने डेमो खेल के तौर पर शामिल कलारीपयट्टू प्रतियोगिता के पहले दिन 3 कांस्य पदक जीते। खिला़ड़ियों को भाजपा वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश कलारीपयट्टू एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष नीरज सिंह ने मेडल प्राप्त करने पर फोन पर बधाई दी।

प्रदेश महासचिव प्रवीण गर्ग ने बताया कि हरिद्वार के पुलिस लाइन इंडोर स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता मे लखनऊ के सनी और साहिल ने तलवारबाजी स्पर्धा में कांस्य पदक, समीक्षा सिंह ने फाइट अंडर 60 किलोग्राम भार में सेमी फाइनल मुकाबले में असम खिलाडी से पराजित होने पर कांस्य पदक, मानसी जायसवाल ने एकल प्रदर्शन चुवाडुकुल में कांस्य पदक प्राप्त किये।
प्रदेश टीम कोच प्रियंका अग्रवाल और वैभव कुमार ने बताया कि टीम के अन्य खिलाड़ी भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अन्य स्पर्धाओं में क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबलो में जगह बनाकर पदक की दौड़ में शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
